प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं के हिट होने के पीछे इस शख्स का हाथ है। जहां एक ओर इनके पिता अजीत डोभाल देश की सुरक्षा में लीन हैं तो वहीं जूनियर डोभाल विदेश में पीएम मोदी की प्रभावशाली छाप छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 8
shorya dobhal
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के बेटे शौर्य डोभाल केंद्र में मोदी सरकार में एक प्रभावशाली शख्स के रूप में उभरे हैं। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं के कार्यक्रम बनाने वाली टीम में शामिल हैं और उनके थिंक टैंक इंडिया फाउंडेशन की राय को सरकार बहुत तवज्जो देती है। शौर्य ने दिल्ली के पावर कॉरिडोर में आज अपनी मजबूत जगह बना ली है।
विज्ञापन
3 of 8
shorya dobhal
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स और शिकागो यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद शौर्य (40) जीई कैपिटल और मॉर्गन स्टैनली के लिए इनवेस्टमेंट बैंकर रहे हैं। वह इनवेस्टमेंट फंड जियस कैप्स की इंडिया यूनिट के हेड हैं।
4 of 8
shorya dobhal
पांच साल पहले बनाया गया इंडिया फाउंडेशन खुद को 'स्वतंत्र शोध केंद्र' बताता है। इसका मौजूदा ऑफिस नई दिल्ली के लकदक हेली रोड इलाके में है।
विज्ञापन
5 of 8
shorya dobhal
कंपनी एवं वाणिज्य मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री सुरेश प्रभु और वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा के साथ शौर्य भी इस फाउंडेशन के डायरेक्टर हैं। बीजेपी महासचिव राम माधव और बीजेपी प्रवक्ता एम जे अकबर भी इसके निदेशक हैं। माधव और जूनियर डोभाल ने मिलकर इंडिया फाउंडेशन को शुरू किया था।
विज्ञापन
6 of 8
नरेंद्र मोदी
वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों का कहना है कि मोदी सरकार की नीतियों पर इंडिया फाउंडेशन का वैसा ही असर देखा जाने लगा है, जैसा यूपीए-1 में नेशनल एडवाइजरी काउंसिल का था। शौर्य और माधव विदेश में बसे भारतीयों से जुड़े कार्यक्रमों की योजना बनाने में जुटे रहते हैं। इनमें मोदी की विदेश यात्राओं के दौरान होने वाले कार्यक्रम शामिल हैं।
विज्ञापन
7 of 8
narendra modi
- फोटो : PTI
मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान मैडिसन स्क्वेयर इवेंट, फ्रांस यात्रा के दौरान मोदी के भाषण का भारतीय मूल के लोगों की अच्छी-खासी आबादी वाले फ्रांसीसी द्वीपों में प्रसारण से लेकर हिंद महासागर क्षेत्र के देशों में मोदी के कई कार्यक्रमों की योजना शौर्य ने बनाई थी। चीन में भारतीय मूल के लोगों का कोई कार्यक्रम नहीं था, लेकिन मोदी की यात्रा से पहले शौर्य वहां गए थे। सितंबर में सैन फ्रांसिस्को में होने वाली मोदी की यात्रा के लिए भी जूनियर डोभाल बड़ी इवेंट की प्लैनिंग में जुटे हुए हैं।
इंडिया फाउंडेशन हर हफ्ते को माधव के साउथ एवेन्यू वाले घर पर नीतिगत मुद्दों पर बैठक करता है। इसमें सीनियर नौकरशाह, सामरिक और आंतरिक सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ, जानेमाने विदेशी और भारतीय लोग और लॉबीइंग करने वाले कई लोग जुटते हैं।