फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गधों से खिंचवाई 25 लाख की कार, वजह जानकर लोटपोट हो जाएंगे आप

Sun, 12 Mar 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
युवक ने गधों से खिंचवाई 25 लाख की कार
लोगों का मुंह खुला रह गया, गधों को 25 लाख की कार खींचते हुए देखकर। मालिक कार में ही बैठा था, पर इसके पीछे की वजह जानकर आप लोटपोट हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
युवक ने गधों से खिंचवाई 25 लाख की कार
घटना पंजाब के लुधियाना की है। कार में बार-बार खराबी आ रही है और कंपनी भी उस खराबी को ठीक करने में सफल न हो तो गुस्सा आना लाजमी है। ऐसा ही कुछ हुआ अर्चित अरोड़ा के साथ। ध्यान से देख लीजिए, आपके साथ भी हो सकता है ये सब।
विज्ञापन

3 of 6
युवक ने गधों से खिंचवाई 25 लाख की कार
अर्चित ने कंपनी के डीलर और नॉर्थ रीजनल मैनेजर से बात की। कंपनी के फेसबुक पेज पर भी शिकायत की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। जब कहीं भी उसकी सुनवाई न हुई तो उसने अपनी समस्या की तरफ लोगों का ध्यान खींचने के लिए अनोखा तरीका अपनाया।

 

4 of 6
युवक ने गधों से खिंचवाई 25 लाख की कार
अर्चित ने अपनी 25 लाख की स्कोडा कार को गधों से खिंचवाकर विरोध प्रदर्शन किया। उसने कार को सराभा नगर की मेन मार्केट में घुमाया। अर्चित ने बताया किदो वर्ष पहले कंपनी से स्कोडा कार खरीदी थी। कार अब 41861 किलोमीटर चल चुकी है।
विज्ञापन

5 of 6
युवक ने गधों से खिंचवाई 25 लाख की कार
अर्चित बताते हैं कि अब कार में ब्रेक लगाने पर आवाज आने लगी हैं। म्यूजिक सिस्टम चलते चलते हैंग हो जाता है। कार के दरवाजे भी आवाजें करने लगे हैं। 41861 किलोमीटर चलने के बाद गाड़ी की सस्पेंशन होनी थी, लेकिन डीलर कहता है कि यह वारंटी के दायरे में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
युवक ने गधों से खिंचवाई 25 लाख की कार
कृष्णा ऑटो सेंटर के मैनेजर डीएस मान का कहना है कि कार अभी वारंटी में है, लेकिन मालिक अर्चित ने कार के कुछ पार्ट्स लोकल कंपनी के डलवाए हैं। लोकल पार्ट्स डलवाने से कुछ प्रॉब्लम आई है। कार ठीक करवाने के लिए कंपनी को प्रस्ताव भेजा था, जिसे रिजेक्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें