सैकड़ों लोगों ने गोशाला में आकर नए वर्ष की खुशियां बांटी। गुड़, चना, बाजरा और सरसों के तेल में तैयार 5001 किलो का केक काटा गया। ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के संदेश के साथ बने इस केक की गाय, सांड ने भरपूर दावत उड़ाई। पहले गायों ने केक खाया, फिर यही प्रसाद लोगों में भी वितरित हुआ। जोगीवाला मठ के महंत वेदनाथ ने तलवार से केक काटकर नए वर्ष के इस अनूठे कार्यक्रम के लिए आयोजकों को बधाई दी।
विज्ञापन
देखिए, नए साल पर ऐसी अनोखी पार्टी, सैकड़ों बने गवाह
2 of 4
केकजोगीवाला मठ के महंत वेदनाथ नेकहा कि गोधाम से जो पहल हुई, यह पूरे देश में पहुंचेगी। गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। गोसेवा से नए वर्ष की शुरुआत से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। कहा कि गोरक्षा होगी, तभी देश-प्रदेश में समृद्धि-खुशहाली आएगी। इस मौके पर हवन-पूजन, कथा और सत्संग भी हुआ।
विज्ञापन
देखिए, नए साल पर ऐसी अनोखी पार्टी, सैकड़ों बने गवाह
3 of 4
गोरक्षा की मुहिम के पहले दिन ही कई नए सहभागी बने। इंदीवाली और लाडियावाली गांव की पंचायतों ने आपसी सहयोग से एक लाख 11 हजार रुपये एकत्रित कर गोशाला को प्रदान किया। ग्रामीणों का कहना था कि गोवंश की रक्षा के लिए यह पहला कदम है। दोनों ही ग्राम पंचायतें आगे भी इस मुहिम में हर संभव मदद प्रदान करेंगी।
देखिए, नए साल पर ऐसी अनोखी पार्टी, सैकड़ों बने गवाह
4 of 4
दिनोद गोधाम में आयोजित कार्यक्रम में वैश्य कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बुद्धदेव आर्य, संजय गोयल, मैनेजमेंट डिपार्टमेंट की निदेशक डॉ. प्रोमिला सुहाग आदि ने भी हिस्सा लिया। भिवानी महापंचायत के संयोजक संपूर्ण सिंह के मुताबिक वैश्य कॉलेज के शिक्षकों ने अपनी आय का एक प्रतिशत हिस्सा गोशाला को देने का फैसला लिया है।