फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव का छोरा दुल्हन को इस तरह विदा करके लाया, देखते रह गए लोग, तस्वीरें

Thu, 30 Nov 2017 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
हेलीकॉप्टर में विदा होकर आई दुल्हन
गांव का छोरा जब दुल्हन को लेकर पहुंचा तो लोगों की आंखें फटी रह गईं। दुल्हे ने अपनी बहन का सपना पूरा किया, दुल्हन के लिए भी यह सरप्राइज से कम नहीं था।
विज्ञापन

2 of 5
हेलीकॉप्टर में विदा होकर आई दुल्हन
ह​रियाणा के सोनीपत में यह अनोखी शादी देखने को मिली। दुल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर हेलीकॉप्टर में लेकर आया, मतलब दुल्हन की डोली हेलीकॉप्टर बना। जब हेलीकॉप्टर गांव में उतरा तो देखने वालों का तांता लग गया।
विज्ञापन

3 of 5
हेलीकॉप्टर में विदा होकर आई दुल्हन
जानकारी देते हुए दुल्हे रोहित ने बताया कि उनकी बहन डॉ. मंजू रोहतक के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर हैं और उसके पति घनश्याम इंजीनियर हैं। माता-पिता चाहते थे कि मेरी दुल्हन हेलीकॉप्टर से ससुराल आए।

4 of 5
हेलीकॉप्टर में विदा होकर आई दुल्हन
जब शादी तय हुई तो मां बाप ने यह ख्वाहिश जाहिर की। इसे पूरा करने की जिम्मेवारी मंजू ने ली और तीन लाख रुपये में हेलीकॉप्टर बुक करा दिया। शाहपुर में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की परमिशन ली और मां बाप की चाहत पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हेलीकॉप्टर में विदा होकर आई दुल्हन
रोहित की बहन मंजू कहती हैं कि मां बाप भाई की शादी में कुछ अलग करना चाहते थे, इसलिए यह सब किया। इसमें दुल्हन के परिवार की भी सहमति थी और गांव वालों के लिए भी यह काफी अनोखी बात रही, पर हम सब बहुत खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें