दूल्हा हेलीकॉप्टर में बारात लेकर पहुंचा तो हर कोई देखता रह गया, लेकिन वापसी में तेल खत्म हो गया और फिर दुल्हन की विदाई कैसे हुई, देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
कपूरथला में अनोखी शादी
मामला पंजाब के कपूरथला का है। भुलत्थ के गांव नौरंगपुर निवासी बलजीत सिंह अपने बेटे मनप्रीत सिंह की शादी गांव अकबरपुर के दलजीत सिंह के बेटी से थी। शादी की दिन एक जनवरी 2018 तय किया गया और मनप्रीत हेलीकॉप्टर में बारात लेकर पहुंचा, तो हर कोई देखता ही रह गया।
विज्ञापन
3 of 5
कपूरथला में अनोखी शादी
अमृतसर हाईवे स्थित भंडाल रिसोर्ट में विवाह समारोह आयोजित किया गया। दूल्हे मनप्रीत सिंह और उसके पिता बलजीत सिंह हेलीकॉप्टर में बारात लाकर बहुत खुश थे। गांव भर में इस अनोखी बारात की चर्चा दिन भर रही।
4 of 5
कपूरथला में अनोखी शादी
वहीं सभी रस्में और रीति रिवाज पूरे होने के बाद विदाई का वक्त आया तो खुशियां थोड़ी फीकी पड़ गई। दरअसल, हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या हो गई और वह उड़ान नहीं भर पाया। बताया जा रहा है कि तेल खत्म हो गया था।
ऐसे में मनीप्रीत को अपनी दुल्हन को कार में ही विदा करके ले जाना पड़ा। दूल्हे ने बताया कि उन्होंने आठ लाख रुपये में हेलीकॉप्टर बुक किया था। बारात तो पहुंच गई, लेकिन विदाई का सपना पूरा नहीं हो पाया।