दुल्हन शादी में दहेज में लंगूर लेकर आई, लेकिन दूल्हे को खामियाजा भुगतना पड़ा। क्योंकि उसके साथ कुछ ऐसा हो गया, देखकर मां-बाप के होश उड़ गए।
विज्ञापन
2 of 6
दुल्हन दहेज में लंगूर लेकर आई
मामला हरियाणा में फतेहाबाद का है। टोहाना में दहेज में मिला लंगूर दूल्हे राजा की परेशानी का सबब बन गया है। मीडिया में समाचार प्रकाशित होने के बाद वन्य प्राणी विभाग की टीम उसके घर पहुंच गई और लंगूर को अपने कब्जे में ले लिया। पीपुल्स फॉर एनीमल की ओर से इस संबंध में शिकायत दी गई थी। जिसके बाद वन्य प्राणी विभाग ने यह कार्रवाई की। दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वन्य प्राणी अधिनियम की धारा 9, 39 व 52 के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
3 of 6
दुल्हन दहेज में लंगूर लेकर आई
वन्य प्राणी निरीक्षक जयविन्द्र नेहरा ने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी कि टोहाना में एक लंगूर को घर में बांधकर रखा हुआ है। शिकायत के आधार पर उनकी टीम टोहाना निवासी संजय कुमार के घर गई। लंगूर घर में खुला घूम रहा था। हालांकि रात को उसे पिंजरे में बंद करके रखते थे। विभाग की टीम ने लंगूर को आजाद कराया और उसे अपने कब्जे में लेकर फतेहाबाद ले आई। अब लंगूर का चेकअप कराया जाएगा, यह देखने को कि कहीं उसे प्रताड़ित तो नहीं किया जा रहा था।
4 of 6
दुल्हन दहेज में लंगूर लेकर आई
इस बात की भी जांच की जाएगी कि आखिर यह लंगूर संजय के ससुरालवालों को कहां से मिला है। क्या किसी ने इसे उनको बेचा है, अगर ऐसा है तो संबंधित व्यक्ति पर भी कार्रवाई की जाएगी। लंगूर को किसी चिड़िया घर भेजा जाएगा। जयविन्द्र नेहरा ने बताया कि लंगूर वन्य प्राणी अधिनियम की अधिसूचना में अनुसूचित जाति सेक्शन 2 के अंतर्गत आता है। इसे ना तो तंग किया जा सकता है और ना ही इसे पाला जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
दुल्हन दहेज में लंगूर लेकर आई
बता दें कि टोहाना शहर में पूनिया पाईप के नाम से काम करने वाले कर्मवीर पूनिया के बेटे संजय का विवाह 11 फरवरी को उचाना के गांव डोहानाखेड़ा गांव में चांदीराम की बेटी रीतू से हुआ था। पूनिया परिवार ने टोहाना में अपने निवास में भैंसें पाल रखी हैं। इन भैंसों के लिए उन्होंने घर पास ही पौने दो एकड़ जमीन पर पशुओं का चारा बो रखा है। उनके घर पर तो बंदरों की टोली मंडराती रहती थी और हर समय उनको परेशान करते रहते हैं।
जब उनके बेटे संजय की शादी की तारीख तय करने के लिए उनके ससुर आए तो लंगूर से बंदरों को भगाने की बात हुई, जिसके बाद उनके पिता ने दहेज के रूप में जूली नाम का लंगूर उन्हें गिफ्ट में दे दिया। जब यह अनोखा तोहफा घर आया तो मेहमान देखकर चौंक गए। हर जगह इसकी चर्चा हो रही है। इसने खेतों में अपना काम भी करना शुरू कर दिया था, लेकिन वन्य विभाग को इसकी भनक लग गई।