रेसिंग कार में फंसने से मरी महिला का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भयानक मौत के निशां देखकर हैरान हैं। रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा हुआ है, जानिए।
विज्ञापन
2 of 7
पिंजौर गार्डन में महिला की मौत
पिंजौर गार्डन के एक्वा पार्क में बने गो कार्ट में रेसिंग कार में बाल फंसने से मरी पुनीत कौर का शव का कालका सीएचसी में पोस्टमार्टम किया गया। डॉ. मुनीष ने पोस्टमार्टम किया, जो करीब एक घंटा चला। वहीं रिपोर्ट के बारे में कालका एसएमओ डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि न्यूरोजेनिक शोक के चलते पुनीत कौर की मौत हुई है। न्यूरोजेनिक शोक में गर्दन की हड्डी टूट जाती है और स्पाइनल कोड भी डैमेज हो जाता है।
विज्ञापन
3 of 7
पिंजौर गार्डन में महिला की मौत
हादसा पिंजौर स्थित यादविंद्रा गार्डन में 14 फरवरी को हुआ। मृतक महिला पंजाब के बठिंडा के रामपुरा फूल की रहने वाली थी। यादविंद्रा गार्डन के एक्वा विलेज में गो कार्टिंग के दौरान टायर की चपेट में बाल आने की वजह से महिला की मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि आसपास मौजूद लोग भी बदहवास हो गए। बाल फंसने की वजह से महिला के सिर का उपरी हिस्सा पूरी तरह उखड़ गया, जिस वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
4 of 7
पिंजौर गार्डन में महिला की मौत
घटना बुधवार दोपहर बाद करीब दो बजे की है। हादसे के बाद लोग दहशत में हैं और पिंजौर गार्डन आने से घबरा रहे हैं। वहीं मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के परिजनों ने पुलिस को बयान तो दे दिए हैं, लेकिन मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। उधर पुलिस ने महिला के शव, उसके बाल और रेसिंग कार को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
5 of 7
पिंजौर गार्डन में महिला की मौत
रामपुरा के गांव में आढ़ती का काम करने वाले अमरदीप सिंह ने बताया कि मंगलवार को लुधियाना में उनके एक रिश्तेदार की शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए उनके मौसेरे भाई विदेश से आए थे। शादी के बाद बुधवार को वैलेंटाइन डे था तो सभी ने घूमने का प्रोग्राम बनाया। इसके तहत सभी एक साथ पिंजौर गार्डन आए थे। यहां उन्होंने रेसिंग कार हायर की और झूले लेने लगे।
विज्ञापन
6 of 7
पिंजौर गार्डन में महिला की मौत
अमरदीप ने बताया कि वे भी पत्नी पुनीत के साथ एक रेसिंग कार में बैठ गए। सब कुछ ठीक था, अचानक पुनीत के बाल रेसिंग कार के पटे में फंस गए। रफ्तार तेज होने के बाद बाल फंसते चले गए और देखते ही देखते पुनीत चिल्लाने लगी। एक झटके में उसके सिर के बाल अलग हो गए और खोपड़ी से खून निकलने लगा। इससे पहले वे कुछ करते पुनीत ने बेहोश हो गई।
अमरदीप ने बताया कि आनन फानन में उन्होंने रेसिंग कार रुकवाई और पुनीत को अस्पताल ले गए। वहां से पुनीत को सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हादसे की खबर घर पहुंचने के बाद कोहराम मच गया। सभी परिजन चंडीगढ़ के लिए निकल गए। पुलिस भी अपनी कार्रवाई कर रही है।