फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक 'मशीन', जो दुश्मनों के नापाक इरादे फेल करेगी, कइयों की जान बचाएगी

Wed, 28 Jun 2017 09:32 AM IST
देवेंद्र यादव/अमर उजाला, नारनौल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
एक 'मशीन', जो दुश्मनों के नापाक इरादे फेल करेगी
देश में एक ऐसी 'मशीन' तैयार की गई है जो दुश्मनों के नापाक इरादों को फेल करते हुए कई लोगों की जान बचाएगी, जानिए इसकी खासियतें।
विज्ञापन

2 of 9
एक 'मशीन', जो दुश्मनों के नापाक इरादे फेल करेगी
दरअसल, ये 'मशीन' बैटरी से चलने वाली एक कार है, जिसे 11वीं के स्टूडेंट ने मात्र 6 हजार रुपये खर्च करके बनाया है। इसे माइन डिटेक्टर रोबोट भी कहा जा सकता है। हरियाणा के नारनौल के गांव दोंगली निवासी अवनीत की यह कार बस, ट्रेन या सार्वजनिक स्थानों पर विस्फोटक सामग्री के नजदीक आते ही सायरन बजाना शुरू कर देगी।
विज्ञापन

3 of 9
एक 'मशीन', जो दुश्मनों के नापाक इरादे फेल करेगी
अवनीत का कहना है कि अब यह उपकरण 1500 रुपये में तैयार किया जा सकता है। इससे पहले अवनीत कीटनाशक का छिड़काव करने के लिए सोलर उपकरण का आविष्कार करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है। अवनीत ने ऐसी अनोखी सुपर बाइक तैयार की थी, जिसके लिए न पेट्रोल चाहिए न डीजल बस धूप में रखो और दौड़ाओ।

4 of 9
एक 'मशीन', जो दुश्मनों के नापाक इरादे फेल करेगी
अवनीत ने जिस बाइक को बनाया है, वह न पेट्रोल, न ही डीजल और न बैट्री से चलती है, बल्कि ये दौड़ती है सौर ऊर्जा से। उसको धूप से चार्ज किया जा सकता है। यह बाइक एयर पल्यूशन नहीं करती है, जो कि पर्यावरण के लिहाज से काफी उम्दा बात है। यह बाइक काफी किफायती भी है। इससे बनाने में नैनो से भी कम खर्च आएगा।  इस बाइक पर एक व्यक्ति के बैठने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

5 of 9
13 साल के बच्चे ने बनाई अनोखी 'सुपर' बाइक
बाइक में सोलर पैनल, बैटरी, दो मोटर व 3 टायर लगाए गए हैं। एक व्यक्ति के बैठने की व्यवस्था वाली इस बाइक की रफ्तार 20 किलोमीटर प्रतिघंटा है। बाइक में चलते हुए नींद आने पर बजने वाला अलार्म सिस्टम लगा है। मोबाइल चार्ज करने के लिए चार्जिंग सिस्टम भी लगा है। इस पर काफी कम खर्च आता है, महज 5-6 हजार में तैयार की जा सकती है। यह बाइक पैरों से हैंडल हो सकती है, यानी जिसके हाथों में दिक्कत वो भी चला सकता है।
विज्ञापन

6 of 9
13 साल के बच्चे ने बनाई अनोखी 'सुपर' बाइक
हालांकि ये इस अविष्कार का शुरुआती रूप ही है, लेकिन आज के इस महंगाई के दौर में सौर ऊर्जा से चलने वाले वाहन लोगों के पैसे बचाने में तो कारगार साबित होंगे। अवनीत ने उस वक्त में इस बाइक को बनाया है जबकि एयर पल्यूशन का दंश पूरा देश झेल रहा है। यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट ने इस संदर्भ में 2000 सीसी इंजन से ज्यादा के वाहनों पर रोक, बीएस-3 वाहनों की बंदी जैसे बड़े कदम भी उठाए हैं।

 
विज्ञापन

7 of 9
13 साल के बच्चे ने बनाई अनोखी 'सुपर' बाइक
अवनीत को 28 मई को जापान के साइंस टेक्नालाजी स्पर्धा में शामिल होने का निमंत्रण मिला था। लेकिन आयु छोटी होने के कारण प्रोग्राम रद्द हो गया। अब अगले साल की स्पर्धा में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। अवनीत की इच्छा देश की सुरक्षा में सकारात्मक सहयोग देने की है। अवनीत कहता है कि सरकार से मदद मिलने पर देश की सुरक्षा संबंधित कई उपकरणों का आविष्कार कर सकता हूं।

8 of 9
13 साल के बच्चे ने बनाई अनोखी 'सुपर' बाइक
अवनीत सोलर स्प्रे पंप भी बना चुका है, जिससे कि फसल या बगीचे में स्प्रे किया जा सकता है। उसने यह भी कहा, 'मेरा सपना एक सौलर कार बनाना है, जिस पर टाटा की नैनो कार की तुलना में कम लागत आएगी।' पिता सुधीर सिंह कहते हैं कि अवनीत को साइंस उपकरण बनाने की ललक है। विभिन्न उपकरणों के आविष्कारों में धन की कमी आड़े नहीं आने दूंगा। इसके लिए यदि जमीन भी बेचनी पड़ी तो बेच दूंगा।
विज्ञापन

9 of 9
13 साल के बच्चे ने बनाई अनोखी 'सुपर' बाइक
उल्लेखनीय है कि अवनीत शुरू से सरकारी स्कूल में पढ़ा है, बावजूद इसके वह इतना विलक्षणबुद्धि बालक साबित हुआ। सालभर पहले आईआईटी दिल्ली में विज्ञान प्रतियोगिता हुई, इसमें बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर चयनित 60 नन्हे वैज्ञानिकों में अवनीत का भी नाम शामिल था। अवनीत अब  मैकेनिकल इंजीनियर बनना चाहता है। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए वह पॉलीटेक्निक में दाखिला लेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें