केंद्रीय परिवहन मंत्री आज बठिंडा में थे। समारोह के मंच पर एक नेता ऐसे भी थे, जिन्हें गडकरी ने झुककर हाथ मिलाया और सम्मान दिया। ये नेता दरअसल राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़ हैं। वरिष्ठ नेता होने के कारण केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उन्हें ऐसा सम्मान दिया। मौके पर गडकरी ने 3342 करोड़ की लागत से सात राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को फोर लेन करने के प्रोजेक्ट का नींव पत्थर रखा।
Trending Videos
विज्ञापन
अरे! ये झुककर किस नेता से हाथ मिला रहे गडकरी!
2 of 6
गडकरी ने कहा कि हवाई और सड़क मार्ग के बाद अब केंद्र सरकार द्वारा जल्द ही देश में बड़ी नहरों और दरियाओं का जल मार्ग के तौर पर प्रयोग शुरू किया जाएगा। संसद के अगले सेशन में इस प्रस्ताव की मंजूरी ली जाएगी। इसके बाद पंजाब की दो बड़ी नहरों सरहिंद और राजस्थान कैनाल में समुद्री बेडे़ नजर आएंगे।
विज्ञापन
अरे! ये झुककर किस नेता से हाथ मिला रहे गडकरी!
3 of 6
गडकरी ने कहा कि पंजाब देश का ऐसा पहला राज्य होगा जिसकी सभी सड़कें सीमेंट से बनाई जाएंगी। इसके लिए सरकार टेंडर के जरिए सीमेंट खरीदेगी। इससे सरकार को सीमेंट टैक्स और ट्रांसपोर्ट खर्च को छोड़कर 120 रुपये प्रति बोरी पडे़गी।
अरे! ये झुककर किस नेता से हाथ मिला रहे गडकरी!
4 of 6
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पूर्व केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि वह पंजाब के राजमार्गों को आधुनिक बनाने के लिए पांच वर्ष से उनके पास जा रहे थे, लेकिन उन्होंने एक भी बार उनकी बात नहीं सुनी।
विज्ञापन
अरे! ये झुककर किस नेता से हाथ मिला रहे गडकरी!
5 of 6
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब सरकार की मांग को पूरा करते हुए पांच ओवरब्रिज और मुदकी से तख्त श्री दमदमा साहिब तक 155 किलोमीटर लंबा नेशनल हाईवे बनाने का ऐलान कर मालवा के लोगों को तोहफा दिया है। गडकरी ने वीरवार को बठिंडा में नेशनल हाईवे 71 और 64 के सात राष्ट्रीय राजमार्गों का जो नींव पत्थर रखा है, उनमें पटियाला, धनौला, संगरूर बाईपास होंगे।
परिवहन मंत्री ने कहा कि चीन में 44 फीसदी ट्रैफिक जबकि भारत में 3.3 फीसदी ट्रैफिक ही जलमार्ग पर चलता है। इसके लिए पंजाब की नदियों और नहरों के पुलों को ऊंचा किया जाएगा। गडकरी के साथ मंच पर केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, राज्यसभा सदस्य बलविंदर सिंह भूंदड़, भाजपा के पंजाब अध्यक्ष कमल शर्मा, ग्रामीण विकास मंत्री सिकंदर सिंह मलूका, लोक निर्माण विभाग के मंत्री जनमेजा सिंह सेखों भी उपस्थित थे।