राखी पर शहीद की बेटी के लिए आईएएस और आईपीएस पति पत्नी ने ऐसा काम किया कि पूरा देश उन्हें सेल्यूट कर रहा है। सभी उनकी तारीफ के कसीदे पढ़ रहे हैं, देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 5
PIC
भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार की सोमवार को देशभर में धूम रही। बहनों ने मीलों का सफर तय कर अपने भाई की कलाई पर रेशम की डोर बांधी है। वहीं, आईएएस अधिकारी एवं कुल्लू के उपायुक्त यूनुस ने इस साल के रक्षाबंधन को यादगार बनाते हुए पंजाब के तरनतारन में शहीद परमजीत सिंह के परिवार के साथ मनाया।
विज्ञापन
3 of 5
PIC
उपायुक्त के तीन वर्षीय बेटे एहरान को गोद ली बेटी खुशदीप ने राखी की डोर बांधी। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी एवं आईपीएस अधिकारी अंजुम आरा भी मौजूद रहीं। डीसी कुल्लू ने शहीद के परिवार का हालचाल जाना और खुशदीप की पढ़ाई के बारे में भी जानकारी ली। प्रशासनिक सेवा के साथ सामाजिक सेवा में बढ़ चढ़कर भाग लेने वाले आईएएस अधिकारी यूनुस तरनतारन में घंटों रुके।
4 of 5
जवान परमजीत सिंह का परिवार
शहीद की बेटी को गोद लेने के बाद उपायुक्त तीसरी बार तरनतारन पहुंचे हैं। उन्होंने शहीद की बेटी खुशदीप को गोद लेकर उसे तरनतारन के एक सीबीएसई स्कूल में दाखिला दिलवाया। आठवीं कक्षा की छात्रा खुशदीप की पूरी पढ़ाई का खर्च अधिकारी दंपति ने उठाने का निर्णय लिया है। दरअसल, पंजाब के तरनतारन के नायब सूबेदार परमजीत पूंछ में शहीद हो गए थे तो इस दंपति ने उनकी बेटी को गोद लिया है।
बता दें कि पति युनूस आईएएस अफसर हैं और हिमाचल के जिला कुल्लू में बतौर डीसी तैनात हैं। वहीं, उनकी धर्मपत्नी व 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी अंजुम आरा वर्तमान में जिला सोलन में एसपी के पद पर तैनात हैं। हिमाचल में अधिकारी दंपति को यूथ आइकन के तौर पर देखा जा रहा है। युवाओं में दोनों अधिकारी खूब चर्चित हैं। 2010 के आईएएस बैच के अधिकारी जनता के लिए दिन-रात हाजिर रहते हैं।