फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को 20 फुट घसीटते ले गई कार, दो युवकों की मौत

Mon, 14 Dec 2015 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
1 of 7
ओवरस्पीड कार बाइक को 20 फुट तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तस्वीरों में देखिए मामला।
विज्ञापन

बाइक को 20 फुट घसीटते ले गई कार, दो युवकों की मौत

2 of 7
हादसा पंजाब के लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर गुरुद्वारा नानकसर के पास हुआ। मृतक युवकों की पहचान जतिंदर सिंह (28) और जगदीप सिंह (24) निवासी गांव सुनेत के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

बाइक को 20 फुट घसीटते ले गई कार, दो युवकों की मौत

3 of 7
जानकारी के अनुसार दोनों युवक डीजे का काम करते थे। जतिंदर डीजे लगाने खन्ना गया था। वहां से लौटते हुए उसने जगदीप को लुधियाना बस स्टैंड बुला लिया। इसके बाद दोनों अपने गांव लौट रहे थे कि सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी और बीस फुट तक दूर घसीटते हुए ले गई।

बाइक को 20 फुट घसीटते ले गई कार, दो युवकों की मौत

4 of 7
हादसे में एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया। वहीं कार चालक फरार हो गया। मृतक जतिंदर सिंह के ममेरे भाई प्रदीप का आरोप है कि हादसे के कुछ ही दूरी पर पुलिस का नाका था, लेकिन पुलिस ने वक्त रहते कार को रोकने या तलाशने का प्रयास नहीं किया।
विज्ञापन

बाइक को 20 फुट घसीटते ले गई कार, दो युवकों की मौत

5 of 7
प्रदीप ने कहा कि जतिंदर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जगदीप की सांसें चल रही थी। एक निजी कार चालक ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव वारिसों को सौंप दिए।
विज्ञापन

बाइक को 20 फुट घसीटते ले गई कार, दो युवकों की मौत

6 of 7
पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मौत से भड़के परिजनों ने फिरोजपुर रोड पर जाम लगा दिया। परिजनों का दावा है कि ऑडी कार ने उनके बच्चों की बाइक को टक्कर मारी है। एडीसीपी परमजीत सिंह पन्नू ने उचित कार्रवाई और जांच का भरोसा दिलाया, इसके दो घंटे बाद परिजनों ने धरना वापस लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक को 20 फुट घसीटते ले गई कार, दो युवकों की मौत

7 of 7
दूसरी ओर, एडीसीपी पन्नू का कहना है कि दो अधिकारियों को मामले की जांच के लिए कहा गया है। जांच के बाद जो आरोपी पाया गया उस पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा इलाके के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें