पंजाब में एक बार फिर 'मौत' की ट्रेन चली। इस बार ट्रेन ने दो युवकों को कुचल दिया। देखिए हादसे की खौफनाक तस्वीरें।
विज्ञापन
PICS: फिर चली 'मौत' की ट्रेन, 2 को कुचला
2 of 9
हादसा जालंधर में श्री देवी तालाब मंदिर के पास फाटक पर हुआ। यहां एक बेकाबू ट्रक एक व्यक्ति को कुचलते हुए रेलवे क्रासिंग से जा टकराया।
विज्ञापन
PICS: फिर चली 'मौत' की ट्रेन, 2 को कुचला
3 of 9
हादसे के बाद एक युवती का पैर लोहे के एंगल में फंस गया। उसको निकालने आए 17 साल के गौतम को जन शताब्दी ने कुचल दिया।
PICS: फिर चली 'मौत' की ट्रेन, 2 को कुचला
4 of 9
हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बाकी तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
PICS: फिर चली 'मौत' की ट्रेन, 2 को कुचला
5 of 9
राजकीय रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक चालक मौके से भाग निकला। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
PICS: फिर चली 'मौत' की ट्रेन, 2 को कुचला
6 of 9
जानकारी के मुताबिक बजरी से भरा हुआ ट्रक पठानकोट रोड से सिटी एरिया की तरफ आ रहा था। देवी तालाब मंदिर को क्रास करने के बाद ट्रक टांडा फाटक की तरफ जा रहा था, आगे फाटक बंद था।
विज्ञापन
PICS: फिर चली 'मौत' की ट्रेन, 2 को कुचला
7 of 9
अचानक बेकाबू हुआ ट्रक आगे खड़े अनिल कुमार निवासी तोबड़ी मोहल्ला को कुचलते हुए फाटक में जा टकराया। फाटक और ट्रक के बीच कई लोग फंस गए।
PICS: फिर चली 'मौत' की ट्रेन, 2 को कुचला
8 of 9
यह देख होशियारपुर के दीप नगर से जालंधर दवा लेने आए पवन कुमार और उसका 17 साल का बेटा गौतम कार से उतरे और घायलों को फाटक के नीचे से निकालने लगे।
सुबह करीब सवा आठ बजे अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी आने का वक्त था। इस दौरान ट्रक की टक्कर से एक लड़की का पैर लोहे के एंगल में फंस गया। गौतम और पीसीआर के जवान उसको निकालने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच जनशताब्दी आ गई और उसने गौतम को कुचल दिया। हादसा देख पवन कुमार होश खो बैठे।