चंडीगढ़ के रॉक लेजेंड नेकचंद की याद एक बार फिर उनके चाहने वालों की आंखें नम कर गईं। मौका था रॉक गार्डन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा का। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
फिर आई नेकचंद की याद और भर आया दिल, छलकी आंखें
2 of 8
रोज जदण आखण दा तारा चढ़ेगा, कोई याद तैनू करेगा परदेस वालेया... शिव कुमार बटालवी की ये लाइनें गुनगुनाकर एडवाइजर विजय देव ने नेक चंद को श्रद्धांजलि दी। रॉक गार्डन में आयोजित सर्वधर्म श्रद्धांजलि सभा में नेक चंद को विभन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
फिर आई नेकचंद की याद और भर आया दिल, छलकी आंखें
3 of 8
सभी धर्मों में विश्वास रखने वाले नेक चंद को सबसे पहले यशु को याद कर प्रार्थना से श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सेक्टर-20 स्थित मस्जिद ग्राउंड के इमाम ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। सेक्टर-37 स्थित सनातन धर्म मंदिर के पंडित ने आत्मा की अजर कहानी बयां कर नेक चंद को याद किया।
फिर आई नेकचंद की याद और भर आया दिल, छलकी आंखें
4 of 8
एडवाइजर देव ने कहा कि वह भी नेक चंद की तहसील शक्करगढ़ से ही हैं। इसलिए वह नेक चंद के परिवार से ही हुए। उनके जाने के बाद घर के किसे बड़े के चले जाने जैसा लग रहा है। लेकिन उनके कार्यों की वजह से उन्हें हमेशा जाना जाता रहेगा।
विज्ञापन
फिर आई नेकचंद की याद और भर आया दिल, छलकी आंखें
5 of 8
एडवाइजर ने कहा कि यूटी प्रशासन उनके हर सपने को उसी तरह से पूरा करेगा जैसा वह चाहते थे। उनके बेटे अनुज को साथ लेकर चलेंगे। युवाओं को भी इससे जोड़ेंगे। जल्द ही रॉक गार्डन के लिए कई कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
फिर आई नेकचंद की याद और भर आया दिल, छलकी आंखें
6 of 8
वित्त सचिव सर्वजीत सिंह भी उनके साथ मौके पर मौजूद रहे। पूर्व सांसद पवन कुमार बंसल ने रॉक गार्डन के साथ नेक चंद का नाम जोड़ने की इच्छा जताई। 1973 के आस-पास जब उन्होंने वकालत शुरू की थी तभी वे दोस्तों के साथ लंच टाइम में रॉक गार्डन की तरफ घूमने आ जाते थे। बहुत दिनों बाद पता चला कि अंदर इतनी बड़ी धरोहर बन रही है।
विज्ञापन
फिर आई नेकचंद की याद और भर आया दिल, छलकी आंखें
7 of 8
नेक चंद के बेटे अनुज ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके पिता नेक चंद ने पत्थरों में जान भरी। वह इसे वंडर ऑफ द वर्ल्ड बनाना चाहते थे। प्रशासन और सभी लोग मिलकर प्रयास करेंगे तो एक दिन उनका यह सपना जरूरा पूरा होगा। नेक चंद फाउंडेशन यूके के प्रेसिडेंट जॉन नेजन, पूर्व आईएएस रूपन दयोज बजाज सहित कई अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोग इस मौकेपर मौजूद रहे।
नेक चंद की श्रद्धांजलि सभा के कारण रविवार को रॉक गार्डन में एंट्री फ्री रही। दिनभर 5 हजार से अधिक पर्यटकों ने नेक चंद के वर्क को देखकर सराहना की। रॉक गार्डन के फेज-3 में भोग का आयोजन भी किया गया।