फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही दिन में 12 ट्रेनें रद्द, 24 अगस्त तक ऐसा रहेगा हाल, यात्रा करनी है तो पढ़ लें यह खबर

Wed, 21 Aug 2019 12:36 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
अगर आप पंजाब की ओर यात्रा करने का विचार बना रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। दरअसल पंजाब के लुधियाना रूट पर कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे की माने तो यह हाल 24 अगस्त तक जारी रहेगा।ऐसे में आपको भी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
रेलवे प्रशासन की ओर से मंगलवार को लुधियाना रूट पर एक साथ 12 ट्रेनें रद्द होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। ट्रेनों की सुविधा नहीं मिलने के कारण यात्रियों ने निजी वाहनों का सहारा लिया। ऐसे में उनकी जेब पर काफी असर देखने को मिला। हालांकि विभाग की ओर से बार-बार ट्रेनें रद्द होने की अनाउंसमेंट भी की जा रही थी। ट्रेनें 24 अगस्त तक रद्द रहेंगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में हथिनीकुंड बैराज के नाम से क्यों है खौफ, यहां का पानी कैसे मचाता है तबाही, पूरी कहानी
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर
दरअसल, उत्तर रेलवे के राजपुरा जंक्शन बठिंडा रेलखंड व धुरी स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जा रहा है। रेलवे की ओर से इस रूट पर जाने वाली ट्रेनें रद्द की गई हैं। ऐसे में यात्री बसों का सहारा ले सकते हैं। वहीं ट्रेनें नहीं चलने पर यात्री पूरे दिन परेशान दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़: सिख महिलाओं को हेलमेट से छूट पर हाईकोर्ट सख्त, कहा- रोककर पूछोगे सिख हो या नहीं

4 of 5
फाइल फोटो
रेलवे प्रशासन की ओर से हिसार-अमृतसर, अमृतसर-हिसार, हिसार-लुधियाना, लुधियाना-चुरू, चुरू-लुधियाना, लुधियाना-हिसार, भिवानी-धुरी, धुरी-सिरसा, सिरसा-लुधियाना और लुधियाना-भिवानी ट्रेनें रद्द की गई हैं। 

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते लुधियाना रूट पर ट्रेनें रद्द की गई हैं। 24 अगस्त तक ट्रेनें रद्द रहेंगी। - मिथिलेस, उपस्टेशन अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
हिसार से लुधियाना जाने वाली बसों की समय सारिणी 
- सुबह 5 बजकर20 मिनट पर पंजाब रोडवेज
- सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर पंजाब रोडवेज
- सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर प्राइवेट बस
- सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर पंजाब रोडवेज
- दोपहर 1 बजकर 20 मिनट पंजाब रोडवेज
- दोपहर  3 बजे पंजाब रोडवेज
- दोपहर साढ़े 3 बजे पंजाब रोडवेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें