टॉय ट्रेन से कालका टू शिमला का सफर अब और भी सुहावना और शाही ठाठबाट के साथ होगा, वो भी झरोखा कोच और शिवालिक पैलेस में।
विज्ञापन
2 of 8
गर्मियों की छुट्टियों के लिए टॉय ट्रेन के लग्जरी कोच झरोखा की बुकिंग शुरू
- फोटो : फाइल फोटो
इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। गर्मी की छुट्टियों में अपने सफर को लग्जरी बनाना चाहते हैं तो झरोखा आरए-100, आरए-200 में जरूर सफर करें। क्योंकि इसके शाही ठाटबाज को आप सफर के बाद भूल नहीं पाएंगे। यह ट्रेन एक ही कोच की है। इसे अपनी सुविधा अनुसार एक फैमिली पूरा कोच बुक करा सकती है।
विज्ञापन
3 of 8
गर्मियों की छुट्टियों के लिए टॉय ट्रेन के लग्जरी कोच झरोखा की बुकिंग शुरू
- फोटो : फाइल फोटो
झरोखा : इस कोच में आठ यात्री एक साथ सफर करते हैं। इसका किराया 29 हजार है।
आरए-100 : इस कोच में 8 यात्री एक साथ सफर कर सकते हैं। किराया 36 हजार है।
आरए-200 : इस कोच में 9 यात्री एक साथ सफर कर सकते हैं। किराया 27 हजार है।
4 of 8
गर्मियों की छुट्टियों के लिए टॉय ट्रेन के लग्जरी कोच झरोखा की बुकिंग शुरू
- फोटो : फाइल फोटो
अंबाला मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार ने बताया कि यात्री टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं। इसके लिए 27 से 36 हजार तक किराया निर्धारित किया गया है। बुकिंग के बाद आप अपनी सुविधा अनुसार कालका से शिमला 96 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। पूरे कोच में छोटे मेज, आकर्षक सजावट व बेहतरीन कांच की खिड़कियां बनाई गई हैं। ताकि यात्रा पर आने वाले पर्यटक वादियों को आनंद ले सकें।
विज्ञापन
5 of 8
गर्मियों की छुट्टियों के लिए टॉय ट्रेन के लग्जरी कोच झरोखा की बुकिंग शुरू
- फोटो : फाइल फोटो
साथ ही झरोखा कोच में आउटडोर कोच के लिए दो सीटों के साथ बेहतरीन मेज लगाया गया है। कोच के बाहर ड्रेसिंग रूम जैसे स्थान का भी प्रबंध किया गया है। कोच के आउटडोर में दोनों तरफ दो-दो सीटों के साथ बेहतरीन मेज लगी है। अगर आप वातावरण में गर्मी महसूस कर रहे या बडौग के 752 फुट लंबे टनल के अंधेरे से डर रहे हैं, तो लग्जरी कोच के भीतर जाकर बैठ सकते है, जहां एसी भी लगी है।
विज्ञापन
6 of 8
गर्मियों की छुट्टियों के लिए टॉय ट्रेन के लग्जरी कोच झरोखा की बुकिंग शुरू
- फोटो : फाइल फोटो
शिवालिक पहाड़ियों के तीव्र ढलानों व चढ़ाई चढ़ने का लुत्फ उठा सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको अपना बटुआ ज्यादा खाली करना पड़ेगा। इस कोच को बुक कराने के लिए आपको 36 हजार रुपये खर्च करने होंगे। इस किराए में आठ लोग ही सफर कर सकते है। इसमें कालका से शिमला जाने और वापस आने दोनों का किराया शामिल है।
विज्ञापन
7 of 8
गर्मियों की छुट्टियों के लिए टॉय ट्रेन के लग्जरी कोच झरोखा की बुकिंग शुरू
- फोटो : फाइल फोटो
झरोखा के साथ ही अन्य लग्जरी कोच को भी रेलवे ने नया लुक दिया है। शिवालिक पैलेस कोच को भी और बेहतर तरीके से डिजाइन कर लग्जरी बनाया गया है। इस कोच को आप 27 हजार रुपये में बुक करा सकते है। इसमें महज नौ लोग यात्रा कर सकते है। इसी तरह सेल्फ प्रोपेल्ड कोच भी पहले से बेहतर किया गया है। इसका टाइम टेबल भी आपकी सुविधा के अनुसार होगा।
गर्मियों की छुट्टियों के लिए टॉय ट्रेन के लग्जरी कोच झरोखा की बुकिंग शुरू
- फोटो : फाइल फोटो
उत्तर रेलवे की वेबसाइट पर इस लग्जरी टॉय ट्रेन का स्पेशल पेज उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एके पूठिया ने कालका स्टेशन से लांच किया। इस पर्वतीय रेल सेक्शन की जानकारी इस पेज पर उपलब्ध कराई गई है। वेबसाइट पर जाकर आप इस रेलखंड वाले विकल्प पर क्लिक कर पूरी जानकारी ले सकते हैं।