फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस और न्यू ईयर पर सिर्फ 1500 रुपये में परिवार संग करें खूबसूरत वादियों की सैर, कराएं बुकिंग

Thu, 13 Dec 2018 11:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कालका(पंचकूला)
विज्ञापन
1 of 8
snow shimla
क्रिसमस और न्यू ईयर पर सिर्फ 1500 रुपये में परिवार संग हसीन वादियों, बर्फ से ढके पहाड़ों के खूबसूरत नजारे देखें। स्पेशल टूर पैकेज जारी किया गया है, जल्दी से बुकिंग कराएं।
विज्ञापन

2 of 8
snow shimla
दिसंबर का महीना करीब आधा गुजर गया है। अब स्कूलों में विंटर वेकेशन के साथ फेस्टिवल सीजन की शुरुआत होने वाली है। क्रिसमस और न्यू ईयर पर शिमला की हसीन वादियों, बर्फ से ढके पहाड़ों का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी कालका से टॉय ट्रेन के जरिए शिमला पहुंचते हैं। ऐसे में ट्रेनों रिजर्वेशन की मारामारी रहती है। ऐसे में सैलानियों को राहत देने के लिए रेलवे ने कमर कस ली है।
विज्ञापन

3 of 8
snow shimla
कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक पर 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक दो हॉलिडे स्पेशल टाय ट्रेन चलाने जा रहा है। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिमला में हुई बर्फबारी के चलते इस बार क्रिसमस और न्यू ईयर पर भारी संख्या में मैदानी इलाकों से सैलानियों के शिमला पहुंचने की उम्मीद है। दो हॉली डे स्पेशल गाड़ियां चलने के बाद शिमला-कालका रूट पर चलने वाली गाड़ियों की संख्या बढ़कर आठ हो जाएगी। इसमें एक हॉलिडे स्पेशल टॉय ट्रेन सुबह सात बजे जबकि दूसरी दोपहर करीब एक बजे कालका स्टेशन से रवाना होगी। मौजूदा समय में इस ट्रैक पर छह गाड़ियां चल रही हैं। इसमें एक 14 सीटर रेल कार भी शामिल है।

4 of 8
snow shimla
अभी यह ट्रेनें चल रही हैं कालका-शिमला ट्रैक पर
ट्रेन        समय
कालका-शिमला पैसेंजर    सुबह 3:30 बजे            
रेल मोटर कार        सुबह 5:10बजे
शिवालिक डिलक्स एक्सप्रेस    सुबह 5:45
कालका-शिमला एक्सप्रेस    सुबह 6:20               
अप मिक्स ट्रेन        सुबह 8:30           
हिमालयन क्वीन        दोपहर 12:10
विज्ञापन

5 of 8
snow shimla
सैलानी ‘हॉफ ऑन, हॉफ ऑफ’ सेवा का उठा सकते हैं लाभ
रेलवे की ‘हॉफ ऑन, हॉफ ऑफ’ सेवा के तहत यात्री किसी भी ट्रेन में कोच उपलब्ध होने पर उसमें सफर कर सकते हैं और किसी भी स्टेशन पर उतर और चढ़ सकते हैं। हालांकि ऐसे यात्री ट्रेन में उपलब्ध अन्य मूल्य वर्धित सेवाओं के हकदार नहीं होंगे। इस सेवा के तहत टिकटों की कीमतें उनकी वैधता अवधि के आधार पर तय की गई हैं। एक दिन की वैधता में व्यस्कों के लिए टिकट की कीमत 500 रुपये और बच्चों के लिए 250 रुपये होगी।
विज्ञापन

6 of 8
train shimla
दो दिन की वैधता के तहत व्यस्कों के लिए 800 रुपये और बच्चों के लिए 400 रुपये का टिकट होगा। इसी प्रकार तीन दिन की अवधि के लिए टिकट की कीमत व्यस्कों के लिए 1000 रुपये जबकि बच्चों के लिए 500 रुपये होगी। ये टिकट गैर हस्तांतरणीय होंगे और इनकी बुकिंग के समय पहचान पत्र की एक प्रति जमा करानी होगी, जिसे टिकट के साथ संलग्न किया जाएगा। कालका-शिमला सेक्शन के किसी भी स्टेशन के बुकिंग कार्यालय से यह टिकट खरीदे जा सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
train shimla
विस्ताडोम भी रहेगा आकर्षण का केन्द्र
कालका-शिमला रेलमार्ग पर यात्री पारदर्शी कोच विस्ताडोम में भी सफर कर शिमला की हसीन वादियों का लुत्फ उठा सकते हैं। विस्ताडोम में सैलानी हसीन वादियों के साथ-साथ शीशे की छत से बादलों से गिरती बर्फ व टिप-टिप बरसते पानी के नजारे भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

8 of 8
train shimla
विंटर वेकेशन और फेस्टिवल सीजन में सैलानियों की संख्या को देखते हुए 15 से 20 दिसंबर तक दो हॉलिडे स्पेशल टॉय ट्रेन चलाई जाएंगी।
- प्रवीण गौड़ द्विवेदी, सीनियर डीसीएम, अंबाला डिविजन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें