पेट्रोल पंप पर लोगों की आंखों के सामने ही तेल की चोरी कर ली जाती है, लेकिन अगर आप ये सात सावधानियां बरतेंगे तो धोखे से बच जाएंगे।
विज्ञापन
2 of 11
पेट्रोल पंप पर तेल पड़वाते लोग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देशभर में जहां पेट्रोल पंपों द्वारा ‘शार्ट डिलीवरी’ यानी कम तेल डालने के मामले सामने आते रहे हैं, वहीं हरियाणा भी इस मामले में पीछे नहीं है। पंचकूला समेत हरियाणा के पेट्रोल पंपों पर यह खेल धड़ल्ले से चल रहा है और इस गड़बड़झाले में वाहन चालकों को अच्छी खासी चपत लग रही है। इसका खुलासा हुआ है अमर उजाला के हाथ लगी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की छापेमारी की रिपोर्ट से।
विज्ञापन
3 of 11
petrol pump
ऐसे चलता है यह ‘खेल’
विभाग के नियमानुसार, किसी भी पेट्रोल पंप पर लगी पेट्रोल व डीजल मशीन पर 5 लीटर तेल डालते हुए की डिलीवरी करते हुए 25 एमएल तेल कम या ज्यादा डलना जायज माना जाता है। लेकिन हरियाणा में ऐसे कई मामले सामने आए जिसमें इससे काफी कम तेल डाला जा रहा था। इस बात से वाहन चालक अंजान थे और ये सब हो भी उनकी आंखों के सामने रहा था। ऐसे में जरूरी है कि लोग पेट्रोल भरवाते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखें।
4 of 11
petrol pump
हमेशा रिजर्व से पहले भरवाएं पेट्रोल
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बहुत कम लोगों को पता है कि खाली टैंक में पेट्रोल भरवाने से नुकसान होता है। इसका कारण है कि जितना खाली आपका टैंक होगा, उतनी ही हवा टैंक में मौजूद रहेगी। ऐसे में आप पेट्रोल भरवाते हैं, तो हवा के कारण पेट्रोल की मात्रा कम मिलेगी। इसलिए कम से कम टैंक के रिजर्व तक आने का इंतजार नहीं करें। आधा टैंक हमेशा भरा रखें।
विज्ञापन
5 of 11
पेट्रोल पंप
डिजिटल मीटर वाले पेट्रोल पंप पर ही जाएं
पेट्रोल हमेशा डिजिटल मीटर वाले पंप पर ही भरवाएं। दरअसल पुरानी पेट्रोल पंप मशीनों पर कम पेट्रोल भरे जाने की संभावना ज्यादा रहती है और आप इसे पकड़ भी नहीं सकते हैं। यही कारण है कि देश में लगातार पुरानी पेट्रोल पंप मशीनें को हटाया हटाई जा रहीं हैं और डिजीटल मीटर वाले पम्प इंस्टाल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 11
petrol pump
रूक-रूक कर चल रहा मीटर
अक्सर आपने देखा होगा कि पेट्रोल भरने के समय मीटर बार-बार रुक जाता है। हालांकि धीरे धीरे करके इसी तरह आपको पेट्रोल दे दिया जाता है। जानकारों के मुताबिक, बार बार रुकने से आपको पेट्रोल का नुकसान होता है। इसलिए अगर किसी पेट्रोल पंप पर ऐसी मशीन है तो इस मशीन पर पेट्रोल भरवाने से बचें।
विज्ञापन
7 of 11
petrol pump
मीटर से नजर नहीं हटाएं
अधिकांश लोग जब अपनी कार में पेट्रोल/डीजल भरवाते हैं तो गाड़ी से नीचे नहीं उतरते हैं। इसका फायदा उठाते हैं पेट्रोल पम्पकर्मी। पेट्रोल भरवाते समय कार से उतरें और मीटर के पास खड़े हों और सेल्सकर्मी की सारी गतिविधियों को देखें। इससे आपके साथ चीटिंग होने के मौके बेहद कम हो जाते हैं।
8 of 11
petrol pump
हमेशा जीरो देखकर पेट्रोल डलवाएं
हो सकता है आपको बातों में लगाकर पेट्रोल पंपकर्मी जीरो तो दिखाए, लेकिन मीटर में आपके द्वारा मांगा गया पेट्रोल का मूल्य नहीं सेट करे। आजकल सभी पेट्रोल पंप पर डीजिटल मीटर होते हैं। इनमें आपकी ओर से मांगा गया पेट्रोल फीगर और मूल्य पहले ही भरा जाता है। इससे पेट्रोलपम्प कर्मी की मनमानी और चीटिंग करने की गुजांइश बेहद कम हो जाती है।
9 of 11
petrol pump
रीडिंग हो इससे स्टार्ट
पेट्रोल पंप मशीन में जीरो फिगर तो आपने देख लिया, लेकिन रीडिंग स्टार्ट किस फीगर से हुई। सीधे 10, 15 या 20 से। मीटर की रीडिंग कम से कम 3 से स्टार्ट हो। अगर 3 से ज्यादा अंक पर जंप हुआ तो समझो आपका नुकसान भी उतना ही होगा।
10 of 11
petrol pump
अगर मीटर चल रहा है तेज
आपने पेट्रोल आर्डर किया और मीटर बेहद तेज चल रहा है, तो समझिए कुछ गड़बड़ है। पेट्रोलपंपकर्मी को मीटर की स्पीड नार्मल करने को कहें। हो सकता है तेज मीटर चलने से आपकी जेब कट रही हो।
हरियाणा में जितने भी पेट्रोल पंप है, उन पर कंपनी की मशीनें लगी हैं। कई बार मशीनों में मैकेनिकल फाल्ट आ जाए तो मालिक को भी मालूम नहीं चल पाता। मगर हरियाणा में 99.9 फीसदी पेट्रोल संचालक जानबूझकर ऐसा नहीं करते। कंपनियों की भी जिम्मेवारी है कि वे समय-समय पर अपनी मशीनों को चैक कर यदि कोई फाल्ट है तो उसे दूर करें। कोई भी पेट्रोल पंप संचालक वाहन चालकों को लूटने के इरादे से ऐसा नहीं करता। - शमेशर सिंह गोगी, प्रदेशाध्यक्ष, पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन