फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपती गर्मी और लू सताए तो ये 10 तरीके अपनाएं, राहत मिलेगी...बीमारी भी नहीं होगी

Thu, 24 May 2018 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
summer
भीषण गर्मी पड़ रही है, ऐसे में अगर तपती गर्मी और लू सताए तो नीचे बताए जा रहे 10 तरीके अपनाएं। राहत मिलेगी और बीमारी भी नहीं होगी।
विज्ञापन

2 of 7
summer
चंडीगढ़ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। पूरे दिन लू चलती रही। एयरपोर्ट इलाके में तापमान और ज्यादा रिकार्ड किया गया। वहां पर अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी शुरू  हो गई है। सोमवार रात का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था।
विज्ञापन

3 of 7
उफ ये गर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी राहत की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। तापमान में और वृद्धि हो सकती है। इस पूरे सप्ताह लू का प्रकोप जारी रहेगा। चिलचिलाती धूप और लू का प्रकोप देखते हुए दोपहर से शाम तक खुली धूप में न निकलना ही बेहतर होगा। चंडीगढ़ में इस बार मई महीने में मौसम के कई रूप देखने को मिले। कभी धूलभरी आंधी, गरज और तूफानी हवाओं के साथ हल्की बारिश ने परेशान किया तो कभी गर्मी और उमस ने सामान्य जन-जीवन को प्रभावित किया। इस वजह से 20 मई तक गर्मी का प्रचंड प्रकोप देखने को मिला।

4 of 7
mumbai summer
यहां तक की कई बार राजधानी में रात का तापमान सामान्य से नीचे भी रिकॉर्ड किया गया, जिससे रात में मौसम सुहावना रहा। मौसम में बदलाव आने के बाद पारा तेजी से बढ़ा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों तक ऐसा कोई मौसमी सिस्टम बनता दिखाई नहीं दे रहा है, जिससे राहत मिले। चंडीगढ़ सहित हरियाणा व पंजाब में दक्षिण-पूर्वी हवाओं की जगह उत्तर-पश्चिमी शुष्क व बेहद गर्म हवाएं चलने लगी हैं। इन हवाओं का प्रभाव अगले 4-5 दिनों तक बना रहेगा, जिससे बारिश जैसी राहत के आसार नहीं हैं।

 
विज्ञापन

5 of 7
बढ़ेगा दिल्ली का पारा - फोटो : अमर उजाला
सीधे पड़ रही धूप और गर्मी बढ़ा रही
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक मई और जून के महीनों में पड़ने वाली गर्मी से राहत बारिश के अलावा बादलों से भी मिलती है। हवा में नमी बढ़ने से भी तापमान का असर कम होता है। यह अलग बात है कि हवा में नमी अधिक होने से उमस परेशान करती है। वातावरण में नमी कम होने से धूप सीधे पड़ रही है, जो इस गर्मी के लिए सोने पर सुहागा जैसा काम कर रही है। अगले कुछ दिनों तक मौसमी परिदृश्य नहीं बदलेगा। 28 मई तक पारा सामान्य से ऊपर ही बना रहेगा, जिससे भीषण गर्मी जारी रहेगी।
विज्ञापन

6 of 7
summer
10 प्रतिशत मरीज बढ़े, पेट्रोल पंप पर बेहोश हुआ व्यक्ति
गर्मी बढ़ने और लू चलने से अस्पतालों में मरीज बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को जीएमएसएच 16 में करीब एक दर्जन मरीज पहुंचे। इनमें कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत थी। सेक्टर-15 के पेट्रोल पंप पर गर्मी से बेहाल एक व्यक्ति बेहोश हो गया। इसकी सूचना पीसीआर वैन को दी गई। सूचना मिलते ही पीसीआर वैन मौके पर पहुंची और युवक को हॉस्पिटल लेकर गए। युवक को अस्पताल में दाखिल करा दिया गया है। जीएमएसएच-16 के सीनियर फिजीशियन गोपाल भारद्वाज ने बताया कि गर्मी और लू चलने की वजह से अस्पतालों में दस से 15 प्रतिशत मरीज बढ़ गए हैं। लोगों को थोड़ी एहतियात बरतनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
summer
गर्मी से बचने के लिए ये कदम उठाएं
अगर प्यास न लगी हो तब भी पर्याप्त पानी पीएं। हल्के रंग के खुले व सूती कपड़े पहनें। बाहर निकलते वक्त सिर को ढकने के लिए टोपी और छतरी का इस्तेमाल करें। पानी की कमी न हो इसके लिए ओआरएस घोल, लस्सी, नींबू पानी, छाछ, चावल के पानी का माड़ पीते रहें। तेज धूप के दौरान कार्य करने से बचे। खेल संबंधित गतिविधियों के दौरान आराम भी करें। जितना संभव हो सके घर या आफिस के अंदर ही रहें। चक्कर या कमजोरी आए तो तुरंत डाक्टर की सलाह लें। पंखा चलाकर रखें, दिन में दो से तीन बार स्नान करें। दोपहर 12 से तीन बजे तक धूप के समय बाहर जाने से बचें। ज्यादा प्रोटीन वाले पदार्थ और बासी खाना खाने से बचें। चाय, काफी और एल्कोहल न लें, ये शरीर में तरल पदार्थ को कम करती है। बच्चे को कभी भी पार्किंग में लगी कार में न छोड़ें।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें