फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए किस हाल में हैं हरियाणा-पंजाब, धारा 144 लागू, चप्पे-चप्पे पर पुलिस...वजह राम रहीम

Fri, 11 Jan 2019 02:58 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 9
सुरक्षा इंतजाम
16 साल बाद बहुचर्चित पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में फैसला सुनाया गया। इस कारण पंचकूला को सील कर दिया गया था। हरियाणा और पंजाब में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई। कई इलाकों में धारा 144 लगाई गई, तस्वीरें में देखिए और जानिए क्यों हैं ऐसे हालात।
विज्ञापन

2 of 9
सुरक्षा इंतजाम
इस मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम मुख्य आरोपी है। बाबा के साथ तीन अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया। राम रहीम की पेशी सुनारिया जेल से ही वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हुई।। अन्य तीन आरोपी कोर्ट में प्रत्यक्ष रूप से पेश हुए।
विज्ञापन

3 of 9
सुरक्षा इंतजाम
पिछली बार की तरह इस बार भी बवाल न हो, इसके लिए पंचकूला समेत हरियाणा और पंजाब में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस और प्रशासन ने पेशी के मद्देनजर कोर्ट परिसर और पंचकूला की सुरक्षा बढ़ा दी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। धारा 144 लगा दी गई। जज की सुरक्षा बढ़ाने के साथ कोर्ट परिसर में 240 जवान तैनात किए गए। पंचकूला के चार एंट्री प्वाइंट समेत 17 नाकों पर करीब 1200 सशस्त्र जवान तैनात रहे।
 

4 of 9
सुरक्षा इंतजाम
डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि मीडिया को भी कोर्ट से 200 मीटर की दूरी पर रखा गया। शहर में स्थित नाम चर्चा घरों के आसपास भी जवानों को तैनात किया गया। ट्रैफिक पुलिस ने माजरी चौक से लेकर बेला विस्ट तक रूट को डायवर्ट कर वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया। धारा-144 लागू कर शहर में एक साथ चार से पांच लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया। आदेश का उल्लंघन करने की कोशिश करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

5 of 9
सुरक्षा इंतजाम
डीसीपी ने बताया कि डेरा प्रमुख की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगी, लेकिन शहर में शांति और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए। नौ बटालियन अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई। कोर्ट परिसर में वकील समेत निजी कार्य के लिए आने वाले लोगों को बिना चेकिंग के प्रवेश नहीं होने दिया गया। इसके साथ वकीलों और लोगों के वाहनों की पार्किंग के लिए सूरज थियेटर के पास स्थान निर्धारित किया गया।
विज्ञापन

6 of 9
सुरक्षा इंतजाम
डीसीपी कमलदीप गोयल ने बताया कि पेशी के मद्देनजर खुफियां एजेंसियां हाई अलर्ट पर रहीं। शहर में होने वाली हलचल को जानने के लिए जहां सिविल वर्दी में बड़ी संख्या में जवानों को लगाया गया, वहीं घुड़सवार और अन्य वाहनों पर सवार होकर जवान गश्त करते नजर आए। उन्होंने बताया कि शहर में स्थित नाम चर्चा घरों के आसपास भी जवानों को तैनात किया गया, जो पल-पल की खबर कंट्रोल रूम को दे रहे थे।
विज्ञापन

7 of 9
सुरक्षा इंतजाम
डीसी मुकुल कुमार ने जिलावासियों से भी अपील की कि वे भी कानून व्यवस्था बनाए रखने में अपना पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने निर्देश दिए थे कि यदि कहीं पर असामाजिक तत्वों की कोई संदिग्ध गतिविधियां संज्ञान में आएं तो उसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0172-2582100 पर दें। इसके साथ साथ मोबाइल नंबर 8146630014 से निरंतर अंतिम दो डिजिट 15, 16, 17 व 8146630021 पर भी सूचना दे सकते हैं।

8 of 9
सुरक्षा इंतजाम
मुकुल कुमार ने विशेषकर नाम चर्चा घर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अन्य सार्वजनिक स्थानों आदि पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। 4 कंपनियां बाहर से बुलाकर तैनात कर दी गई। इसके अलावा 3 उपपुलिस अधीक्षक की भी तैनाती की गई, जो निरंतर चेकिंग एवं निगरानी करते रहे। क्रेन, एंबुलेंस, जेसीबी जैसी सभी आवश्यक मशीनरी भी उपलब्ध रही।
विज्ञापन

9 of 9
सुरक्षा इंतजाम
दूसरी ओर, पंजाब-हरियाणा के कई जिलों समेत चंडीगढ़ में भी अलर्ट जारी कर दिया गया था। पंजाब के मालवा क्षेत्र के आठ जिलों की सुरक्षा के लिए 25 कंपनियां तैनात की गई। हरियाणा में सिरसा, फतेहाबाद, कैथल में धारा 144 लगा दी गई। सभी नाम चर्चा घर बंद कर दिए गए। सभी जिलों में पुलिस हाईअलर्ट पर रही। किसी भी तरह का बवाल होने पर उससे सख्ती से निपटने के निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें