सारे तीर्थ बार-बार गंगासागर एक बार। अगर आप एक साथ कई तीर्थ स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं, तो रेलवे आपकी ये ख्वाहिश पूरी करने जा रहा है। डिटेल पढ़ें और ऑनलाइन बुकिंग कराएं।
विज्ञापन
2 of 8
भारतीय रेलवे
पूरी से गंगासागर तक के तीर्थ स्थलों के दर्शन कराने को 22 फरवरी को सुबह 10 बजे चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से एक स्पेशल ट्रेन रवाना होगी, जो गया व मोक्षस्थली गंगासागर सहित बैद्यनाथ धाम के तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगी। ट्राइसिटी के रेल यात्रियों के लिए भारतीय खानपान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने गंगासागर पूरी यात्रा के नाम से एक स्पेशल पैकेज तैयार किया है।
विज्ञापन
3 of 8
indian railway
इस पैकेज में गया, पुरी, कोणार्क, गंगासागर, बैद्यानाथ के तीर्थ शामिल हैं। यह ट्रेन 22 फरवरी की सुबह चंडीगढ़ से चलेगी और 1 मार्च की रात चंडीगढ़ पहुंचेगी। ट्रेन चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली, सफरदगंज, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ के रास्ते जसडीह के लिए निकलेगी। वहां से कोलकाता, पूरी, गया होते हुए लखनऊ के रास्ते ट्रेन चंडीगढ़ वापसी करेगी।
4 of 8
indian railway
महज 7560 रुपये में चार तीर्थ स्थलों के दर्शन
भारतीय खानपान और पर्यटन निगम ने ट्राइसिटी के लोगों के लिए महज 7560 रुपये में चार तीर्थ स्थलों के लिए गंगासागर पूरी यात्रा के नाम से एक स्पेशल पैकेज तैयार किया है, जिसमें श्रद्धालुओं को गया के विष्णुपद मंदिर, पुरी के जगन्नाथ और कोणार्क मंदिर, गंगासागर, कोलकाता के काली मंदिर सहित जसडीह के बाबा वैद्यनाथ मंदिर के दर्शन करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 8
indian railway
ये होंगे टिकट कैंसिलेशन चार्ज
- 8 से 14 दिन के भीतर टिकट कैंसिल करवाने पर 25 फीसदी टूर पैकेज का कैंसिलेशन चार्ज
- 4 से 7 दिन पहले टिकट कैंसिल करवाने पर 50 फीसदी टूर पैकेज का कैंसिलेशन चार्ज
- 4 दिन पहले या उससे भी कम पर 100 फीसदी टूर पैकेज का कैंसिलेशन चार्ज
विज्ञापन
6 of 8
indian railway
ट्रेन में क्या क्या मिलेंगी सुविधाएं
- स्लीपर क्लास में सफर
- ठहरने के लिए धर्मशाला की व्यवस्था
- यात्रा के दौरान ट्रांस्पोटेशन की सुविधा
- प्रत्येक ट्रेन कोच में एक सिक्योरिटी स्टाफ
- ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर की सुविधा भी
विज्ञापन
7 of 8
indian railway
ऐसे कराएं बुकिंग
यात्रा के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irtctourism.com से कर सकते हैं या फिर एजेंट के माध्यम से भी इस स्पेशल ट्रेन की बुकिंग कराई जा सकती है। इसके अलावा चंडीगढ़ सेक्टर 34 स्थित आईआरसीटीसी के हेड ऑफिस में भी जाकर बुकिंग करवाई जा सकती है।
22 फरवरी को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से गंगासागर पुरी यात्रा के लिए एक स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। जिसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। इसमें कुल 807 स्लीपर क्लास की सीटें हैं। महज 7560 रुपये में यात्री गया, पुरी, कोणार्क, गंगासागर सहित बैद्यनाथ जैसे तीर्थ स्थलों का दर्शन कर पाएंगे। यह ट्रेन एक मार्च को वापसी में चंडीगढ़ पहुंचेगी। - सुखविंदर पाल, रीजनल मैनेजर, आईआरसीटीसी चंडीगढ़