फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्च फिर युवकों के निशाने पर, पत्थर से तोड़ा 'क्रॉस'

Mon, 29 Jun 2015 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
नया बाजार स्थित चर्च पर रविवार सुबह चार युवकों ने पत्थर बरसाए। आरोपियों ने चर्च के मुख्य द्वार पर लगे क्रॉस( धार्मिक निशान) को तोड़ डाला। घटना से तनाव की स्थिति बन गई है। मामला हरियाणा के भिवानी में सुबह साढ़े पांच बजे का है। चर्च पर अचानक दो युवकों ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए, जबकि उनके दो साथी बाइक पर बैठे रहे।
विज्ञापन

चर्च फिर युवकों के निशाने पर, पत्थर से तोड़ा 'क्रॉस'

2 of 5
उनके हाथों में भी पत्थर थे। युवकों का निशाना चर्च के मुख्य गेट के ऊपर आरसीसी(सीमेंटेड) से बना धार्मिक निशान ‘क्रॉस’ था। पत्थर लगने से क्रॉस का निशान टूट गया। इसके बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। पत्थरों की आवाज सुनकर चर्च के अंदर रहने वाले परिवार बाहर आए, मगर तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।

विज्ञापन

चर्च फिर युवकों के निशाने पर, पत्थर से तोड़ा 'क्रॉस'

3 of 5
बाहर कुछ बच्चों ने पत्थर बरसाने वाले युवकों को देखा है। बच्चे चेहरा तो बता रहे थे मगर, उन्हें जानते नहीं थे। घटना पर रोष जताने के बाद चर्च में प्रार्थना हुई। इसके बाद लोगों ने निंदा करते हुए आरोपियों को पकड़ने की पुलिस से मांग की। पादरी प्रकाश मसीह की शिकायत पर चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

चर्च फिर युवकों के निशाने पर, पत्थर से तोड़ा 'क्रॉस'

4 of 5
घटना की सूचना मिलने के बाद किसी अप्रिय घटना की आशंका के चलते डीएसपी हेड क्वार्टर मौजीराम ने पीसीआर को चर्च के बाहर ही तैनात कर दिया। चर्च में पत्थरबाजी की घटना की निंदा करते हुए पादरी प्रकाश मसीह, मोहित और डेनिस आदि ने बताया कि पत्थर बरसाकर व अन्य तरह से उन्हें बेवजह तंग किया जा रहा है। घटना से यहां रहने वाले लोग डरे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चर्च फिर युवकों के निशाने पर, पत्थर से तोड़ा 'क्रॉस'

5 of 5
करीब सात साल पहले भी कुछ लोगों ने धर्म प्रचार के विरोध में चर्च पर पत्थर बरसाए थे। उस समय कुछ लोग धर्म का प्रचार कर पुस्तकें बेच रहे थे। कुछ संगठनों ने इसका विरोध करते प्रचार करने वालों के साथ मारपीट की और चर्च पर पत्थर बरसाए। उस समय बिचला बाजार में काफी हंगामा भी हुआ था। उसके बाद ग्वार फैक्ट्री के पीछे बसी कॉलोनियों में भी एक दो बार विवाद हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें