सिरसा के रानियां खंड के गांव दमदमा के साधन संपन्न परिवार के तीन सदस्यों की हांसी के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतकों में जसकरण सिंह, उनके भाई गुरमुख सिंह और गुरमुख सिंह की आठ साल की बेटी गगन है। जबकि जसकरण सिंह की पत्नी हरविंदर कौर और एक बेटी जस कौर और बेटा जसदेव सिंह घायल है। जसकरण सिंह का परिवार अपने बेटी जन्नत को दिल्ली एयरपोर्ट पर कनाडा विदा करने के लिए गए थे। जन्नत की कक्षाएं आठ जून से कनाडा के मांटरियल में शुरू हो रही थी।