गुरमीत राम रहीम के समधी और कांग्रेस उम्मीदवार की चुनावी सभा में हुए ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या 6 हो गई है। आज सवेरे 3 और ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 7
राम रहीम सिंह इन्सां के समधी की चुनावी सभा में धमाका
बीती रात करीब साढ़े 8 बजे हुए इस धमाके में दो आदमियों और एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई थी। 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें से तीन की आज मौत हो गई। दम तोड़ने वाले तीनों बच्चे थे। वहीं घटना की जांच एनआईए को सौंप दी गई। एनआईए के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मौड़ मंडी को सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
3 of 7
राम रहीम सिंह इन्सां के समधी की चुनावी सभा में धमाका
बता दें कि मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे पंजाब के बठिंडा में मौड़ मंडी के पास राम रहीम सिंह इन्सां के समधी कांग्रेस उम्मीदवार हरमंदर जस्सी की चुनावी सभा चल रही थी। इस दौरान इतना जबरदस्त धमाका हुआ कि दो किलोमीटर तक इनकी गूंज सुनाई दी। एक के बाद एक हुए लगातार तीन धमाके हुए। प्रेशर कुकर बम के जरिए हमला हुआ और इसे एक कार में रखा गया था।
4 of 7
बठिंडा शहर में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि धमाके के वक्त इस कार के नजदीक से गुजर रहे दो आदमियों और एक बच्ची की मौत हो गई। मृतकों में कांग्रेस उम्मीदवार का रिश्तेदार पाली बताया जाता है। घायलों में जसकरण सिंह, अमरीक सिंह, अंकुश, सौरभ, रिंपल, दर्शन सिंह, प्रवीण कुमार समेत अन्य शामिल है। देर रात तक धमाके की वजह तलाशने जुटी है। घायलों में कांग्रेसी उम्मीदवार का सिक्योरिटी गार्ड भी शामिल है।
विज्ञापन
5 of 7
राम रहीम सिंह इन्सां के समधी की चुनावी सभा में धमाका
पहला धमाका उस समय हुआ, जब जस्सी चुनावी सभा से अपनी फॉर्च्युनर कार में बैठकर जाने लगे। ये कार जस्सी की गाड़ी के पास ही खड़ी थी। उसके बाद दो और धमाके हुए। जस्सी का ड्राइवर गाड़ी तेजी से आगे ले गया तो कार पर फायरिंग भी हुई। 3 गोलियां जस्सी की गाड़ी की पिछली विंडो में लगीं। जस्सी ने कार से भागकर जान बचाई। ब्लास्ट में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में ज्यादातर बच्चे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
राम रहीम सिंह इन्सां के समधी की चुनावी सभा में धमाका
कांग्रेस प्रत्याशी हरमिंदर जस्सी के चालक विक्की ने बताया कि पहला धमाका होते ही उसने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। धमाका इतना जोरदार था कि 12 फीट ऊपर 11 केवी की बिजली लाइन टूट गई और एक किलोमीटर तक घरों के शीशे और दरवाजे तक हिल गए। पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक बुलेट मोटरसाइकिल, प्रेशर कुकर और नट-वोल्ट बरामद किए हैं। जांच के लिए एक्सप्लोसिव की फारेसिंक टीम बुलाई गई थी।
राम रहीम सिंह इन्सां के समधी की चुनावी सभा में धमाका
एसएसपी के मुताबिक, घटनास्थल पर मिले कुकर में बैरिंग, नट-बोल्ट और नुकीली चीजें मिलीं। जिन्हें छर्रों के तौर पर इस्तेमाल किया गया। कार के पास एक बाइक की बैटरी भी मिली, जिसे डेटोनेटर के तौर पर इस्तेमाल किया गया। कहा जा रहा है कि विस्फोटक मारुति कार में था और कुकर को रिमोर्ट कंट्रोल के तौर पर इस्तेमाल किया गया होगा।