काली टीशर्ट, सिर पर साफा और गोद में 4 साल का क्यूट-सा बेटा लिए एक शख्स गुरुद्वारे में दिखा तो सभी लोग हैरान रह गए, क्योंकि वो शाहरुख खान थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
बेटे अबराम के साथ गोल्डन टेम्पल पहुंचे शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला
शाहरुख खान मंगलवार रात बेटे अबराम के साथ पंजाब में अमृतसर स्थित श्री हरमिंदर साहिब में पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेककर रईस की सफलता के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने गोल्डन टेंपल में बेटे अबराम के साथ की सभी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की।
विज्ञापन
3 of 6
बेटे अबराम के साथ गोल्डन टेम्पल पहुंचे शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला
इन फोटो में अबराम हाथ जोड़े सिर पर साफा बांधे बहुत क्यूट लग रहे हैं। वहीं, शाहरुख खान काफी संजीदा नजर आए। दरअसल, शाहरुख खान फिल्म की कामयाबी पर बेहद खुश हैं। इस टूर पर उनके साथ फिल्म ‘रईस’ के प्रोड्यूसर रितेश सधवानी भी थे।
4 of 6
गोल्डन टेंपल में बेटे अबराम के साथ शाहरुख खान
गोल्डन टेंपल में पत्रकारों से बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा कि ईमानदारी से रोटी कमाने वाला हर व्यक्ति रईस है। रईस का मतलब धन-दौलत से नहीं होता बल्कि संतुष्टि ही रईस की सबसे बड़ी पहचान है। पंजाब का कल्चर पूरी दुनिया में मशहूर है। मैं खुद पंजाबी सीख रहा हूं। शाहरुख पंजाबी में भी बोले।
विज्ञापन
5 of 6
गोल्डन टेंपल में बेटे अबराम के साथ शाहरुख खान
शाहरुख ने कहा कि पंजाबी कल्चर उनकी हर फिल्मों में रहा है। पंजाब से मोहब्बत है। वह पंजाब के कल्चर से प्रभावित हैं। ऐसे में उन्हें पंजाबी फिल्में मिलेगी तो जरूर करेंगे। पंजाब की धरती पर आकर उन्हें बहुत अच्छा लगता है। पंजाब की माटी में जो खुशबू उन्हें मिलती है, वह और कही नहीं।
शाहरुख खान ने कहा कि मैं रंगमंच से जुड़ा रहा हूं, रंगमंच से मुझे बहुत प्यार है। अगली बार प्रेस कांफ्रेंस करूंगा तो अमृतसर के रंगमंच के किसी थियेटर में। अमृतसर गुरुओं के साथ-साथ कला की नगरी है। इस शहर ने मोहम्मद रफी जैसे जितेंद्र व राजेश खन्ना जैसे सुपरस्टार दिए हैं, उस धरती को मैं नमन करने आया हूं।