बीवी की बेवफाई से तंग पति ने अंबाला के एसपी को धमकी दे डाली और कहा कि इकबाल कुरैशी को छोड़ दो और 50 लाख ले लो, नहीं तो लाशों के ढेर बिछा देंगे।
विज्ञापन
2 of 6
एसपी को धमकी
मामला हरियाणा के अंबाला का है। एसपी अभिषेक जोरवाल को मंगलवार देर रात किसी ने फोन कर कहा कि ‘सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी को छोड़ दो नहीं तो लाशों के ढेर बिछा देंगे और इसके साथ 50 लाख भी दिए जाएंगे’। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और फोन करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अंबाला एसपी अभिषेक जोरवाल के फोन पर रविवार रात्रि करीब ढाई बजे एक फोन कॉल आया, जिसे एसपी के कैंप आफिस के कर्मचारी ने सुना।
विज्ञापन
3 of 6
एसपी को धमकी
फोन करने वाले ने कहा कि अंबाला सेंट्रल जेल में बंद इकबाल कुरैशी को छोड़ा जाए और 50 लाख रुपये भी साथ में ही दिए जाएंगे, नहीं तो लाशों के ढेर बिछा देंगे, ब्लास्ट होंगे। इसके बाद फोन करने वाले ने फोन काट दिया। हरकत में आई पुलिस ने मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी जिसके बाद जांच आरंभ की। इसी बीच मंगलवार को अंबाला के बलदेव नगर थाने में मामला दर्ज किया गया और आरोपी की तलाश के साथ जांच शुरू की गई है।
4 of 6
एसपी को धमकी
बताया जा रहा है कि इकबाल कुरैशी अंबाला सेंट्रल जेल में पॉक्सो एक्ट के एक मामले में बंद है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कॉल डिटेल खंगालने शुरू कर दिए हैं और जांच में कुछ सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं। मामले को लेकर पुलिस कुछ साफ बताने से अभी इंकार कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि अब्दुल कुरैशी का इस मामले में कोई लेना देना है या नहीं, या कहीं जेल में बंद कुरैशी को फंसाने की यह चाल है।
विज्ञापन
5 of 6
एसपी को धमकी
अम्बाला से यमुनानगर जाते समय दी धमकी
पता चला है कि जिस समय एसपी के मोबाइल पर धमकी भरा कॉल आया, उस समय फोन करने वाला ट्रैवल कर रहा था। प्राथमिक जांच में उसकी लोकेशन भी एक जगह की नहीं आई है। हां, यह जरूर पता चला है कि उस समय वह ट्रैवल कर रहा था और अम्बाला से यमुनानगर की तरफ जा रहा था। इसी आधार पर एसपी ने जांच टीम को छापामारी के आदेश देते हुए संदिग्ध की गिरफ्तारी के आदेश दिए।
अंबाला एसपी के सरकारी नंबर पर किसी ने फोन कर धमकी दी है और इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा। जेल में बंद कुरैशी पर पॉस्को एक्ट के तहत अंबाला में केस दर्ज है।
- रजनीश यादव, एसएचओ, बलदेव नगर थाना, अंबाला।