ससुर के प्रेम ने हजारों मासूम जिंदगियों को दांव पर लगा दिया वहीं दामाद ने ससुर की नौकरी को ही खतरे में डाल दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब इससे संबंधित वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में दिखाया गया है कि लोको पायलट ने हजारों यात्री से भरी ट्रेन की कमान ऐसे अनाड़ी के हाथों में सौंप दी जिसे ट्रेन इंजन ड्राइविंग का जरा सा भी अनुभव नहीं था। ये अनाड़ी ड्राइवर और कोई नहीं बल्कि लोको पायलट का ही दामाद था और उसने खुद इसकी वीडियो वायरल की थी।
विज्ञापन
'दामाद प्रेम' में ससुर ने दांव पर लगा दी हजारों जिंदगियां
2 of 7
मामले का खुलासा होते ही रेल मंत्रालय में हड़कंप मच गया और 14 महीने की जांच के बाद लोको पायलट को रेल मंत्रालय के आदेश के बाद निलंबित कर दिया गया है। दरअसल पत्नी से झगड़ा होने पर रेलकर्मी ससुर के हस्तक्षेप से गुस्साए दामाद ने ही रेल मंत्रालय को वीडियो सीडी के जरिए उपलब्ध कराने के साथ ही मीडिया और सोशल मीडिया में भी वायरल कर दी थी। रेवाड़ी रेलवे जंक्शन के पास बनी रेलवे कालोनी में रहने वाले सतीश श्रीवास्तव लोको पायलट हैं।
विज्ञापन
'दामाद प्रेम' में ससुर ने दांव पर लगा दी हजारों जिंदगियां
3 of 7
बताया जाता है कि करीब 14 महीने पहले सतीश का दिल्ली के गांव नरहेड़ा निवासी दामाद विशाल अपने दोस्त के साथ रेवाड़ी जंक्शन पर था। इसी दौरान वह अपने ससुर से मिला जो दिल्ली जाने वाली ट्रेन के ड्राइवर थे। विशाल ने ससुर से इंजन में चलने की इच्छा जाहिर की, जिस पर सतीश ने भी दामाद विशाल और उसके दोस्त को इंजन में ही बैठा लिया। दिल्ली जाते समय विशाल ने ससुर से ट्रेन चलाने की इच्छा जाहिर की, जिस पर सतीश ने सहमति दे दी।
'दामाद प्रेम' में ससुर ने दांव पर लगा दी हजारों जिंदगियां
4 of 7
इसी दौरान विशाल ने हजारों सवारियों से भरी ट्रेन का इंजन करीब 17 किलोमीटर तक चलाया। इसी दौरान विशाल के दोस्त ने इंजन चलाते हुए विशाल की वीडियो बना ली। विशाल ने पत्नी से झगड़ा होने पर इस वीडियो को ही बदला लेने का जरिया बनाया और वीडियो को रेल मंत्रालय को भिजवा दिया।
विज्ञापन
'दामाद प्रेम' में ससुर ने दांव पर लगा दी हजारों जिंदगियां
5 of 7
सवारी गाड़ी के इंजन को चलाने के कुछ दिन बाद ही विशाल का अपनी पत्नी से झगड़ा होने लगा। इसी बीच मारपीट भी हुई, जिस पर विशाल की शिकायत सतीश से की गई। सतीश ने अपने दामाद को डांटा तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कुछ दिन पूर्व रेल मंत्रालय में वीडियो की सीडी बनाकर पहुंचवाई। वहीं सोशल मीडिया व मीडिया को भी वीडियो मुहैया करा दी।
विज्ञापन
'दामाद प्रेम' में ससुर ने दांव पर लगा दी हजारों जिंदगियां
6 of 7
विशाल ने पत्नी से झगड़ा होने पर इस वीडियो को ही बदला लेने का जरिया बनाया और वीडियो को रेल मंत्रालय को भिजवा दिया। वीडियो मिलने पर रेल मंत्रालय ने मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए लोको पायलट सतीश को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने का आदेश दे दिया।
'दामाद प्रेम' में ससुर ने दांव पर लगा दी हजारों जिंदगियां
7 of 7
राजीव सक्सेना, डीआरएम, बीकानेर मंडल ने बताया कि रेल मंत्रालय को एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें लोको पायलट ने अनाधिकृत व्यक्ति से ट्रेन का इंजन चलवाया है। इसके बाद लोको पायलट को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।