फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MandeepSingh: एक शहीद की अंतिम यात्रा ऐसी ही हो, देखिए कैसे उमड़े हजारों लोग

Mon, 31 Oct 2016 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
1 of 7
शहीद मनदीप सिंह की अंतिम यात्रा
एलओसी पर मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए मनदीप सिंह की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 7
शहीद मनदीप सिंह की अंतिम यात्रा
एलओसी पर मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए मनदीप सिंह का पार्थिव शरीर हरियाणा के कुरुक्षेत्र में उनके घर पहुंच गया है। मनदीप सिंह की अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए। 
विज्ञापन

3 of 7
शहीद मनदीप सिंह की अंतिम यात्रा
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शहीद मनदीप को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। सीएम ने शहीद मनदीप के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजे देने का एलान किया। साथ ही, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी बात कही।

4 of 7
शहीद मनदीप सिंह की अंतिम यात्रा
बता दें कि पाकिस्तानी सेना और आतंकियों के हमले में कुरुक्षेत्र के गांव अंतेहड़ी निवासी मनदीप सिंह शहीद हो गए। एक सप्ताह के अंदर जिले के दूसरे जवान ने देश की रक्षा करते अपनी शहादत दी है। मनदीप 17 सिख रेजिमेंट में सिपाही पद पर तैनात थे। 
विज्ञापन

5 of 7
शहीद मनदीप सिंह की अंतिम यात्रा
मनदीप सिंह के शहीद होने की खबर परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। गम में डूबी शहीद की पत्नी प्रेरणा ने कहा कि पाक पर हमला कर एक ही बार में खत्म कर देना चाहिए, ताकि रोज-रोज काली दिवाली न माननी पड़े। पाकिस्तान की हरकतों पर आक्रोशित शहीद के भाई ने एक सिर के बदले दस सिर लाने को कहा।
विज्ञापन

6 of 7
शहीद मनदीप सिंह की अंतिम यात्रा
गांववासियों ने अब दीवाली न मनाने का ऐलान किया है। परिजनों के दुख में पूरा गांव शामिल हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि वे भी दिवाली नहीं मनाएंगे। सुबह गांव के सरपंच ने गांव में दिवाली नहीं मनाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शहीद मनदीप सिंह की अंतिम यात्रा
लोगों ने कहा कि मनदीप सिंह की शहादत को पूरा गांव नमन करता है। दुख की इस घड़ी में पूरा गांव मनदीप के परिजनों के साथ है। गांव में जो भी दीप जलेगा वो शहीद मनदीप सिंह की याद में ही जलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें