लोगों के बैंक अकाउंट से अचानक पैसे कटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सावधान हो जाइए, कहीं आपके साथ भी ऐसा न हो रहा हो।
विज्ञापन
2 of 8
बैंक अकाउंट से अचानक कट रहे है पैसे,
मामला सामने आया हरियाणा के अंबाला में। यहां पंजाब नेशनल बैंक के उपभोक्ताओं की उस समय पैरों तले जमीन खिसक गई, जब देरशाम एटीएम का इस्तेमाल किए बिना ही खातों से हजारों रूपए की राशि गायब हो गई। जिसके बाद मोबाइल पर मैसेज आने के बाद ही उपभोक्ता में हड़कंप मच गया। ये उपभोक्ता पंजाब नेशनल बैंक के खुलते ही बैंक में जमा हो गए और उन्होंने बैंक में रोष भी जताया।
विज्ञापन
3 of 8
बैंक
- फोटो : अमर उजाला
उधर, बैंक में मौजूदा अन्य उपभोक्ताओं को सूचना मिली तो उन्होंने भी पास बुकों में एंट्री करवाई तो काफी उपभोक्ताओं के अकाउंट से रुपये गायब थे। जिसके बाद समस्त अधिकारियों ने कार्यवाहक मैनेजर को तुरंत शिकायत सौंपी। लेकिन अकाउंट से रुपये गायब होने की सूचना पाकर बैंक स्टाफ भी असमंजस में था और वो भी उपभोक्ताओं को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाएं।
4 of 8
बैंक
- फोटो : अमर उजाला
उपभोक्ता कई घंटों तक बैंको में जमा रहे और अधिकारियों के जवाब का इंतजार करते रहे। लेकिन उन्हें केवल मामले की गंभीरता से जांच का आश्वासन देकर वापिस लौटा दिया गया। हैरानी की बात यह थी कि खातों से पैसे निकलने का सिलसिला देर शाम से शुरू हो गया था और देर रात तक जारी रहा। जिसके बाद उपभोक्ताओं के दो हजार रूपए से लेकर करीबन सत्तर हजार रूपए की राशि कुछ ही पलों में खातों से गायब हो गई।
विज्ञापन
5 of 8
बैंक में लोगों की भीड़ उमड़ी
- फोटो : अमर उजाला
उपभोक्ताओं ने तुरंत अपने रिश्तेदारों व संबंधित बैंक के लोगों से भी फोन कर खातों के बारे पूछा, लेकिन कोई भी जवाब न मिलने पर उन्होंने बैंक के टोल फ्री नंबरों व अन्य नंबरों पर भी फोन करते रहे। पंरतु किसी ने भी उनका फोन नहीं उठाया। उपभोक्ता सुबह सीधा बैंको में ही पहुंच गए। फिर बैंक में दिनभर पास बुकों पर एंट्री करवाने का सिलसिला जारी रहा। जबकि अधिकतर उपभोक्ता तो हंगामे के बाद अपना अकाउंट ही खाली करवाकर चले गए।
विज्ञापन
6 of 8
बैंकों के हालात बदले नहीं
- फोटो : अमर उजाला
मोचीं मंडी निवासी रेनू ने बताया कि बुधवार को मोबाइल पर 5 हजार रूपए की राशि निकलने का मैसेज आया। वह कुछ समझ पाती कि दस मैसेज और आ गए। देखते ही देखते अकाउंट से करीबन 43 हजार रूपए की राशि गायब हो गई। शाहपुर निवासी अमनदीप सिंह का कहना है कि उसके अकाउंट से तीन बारी में 28 हजार रूपए की राशि निकलने का मैसेज आया। उन्होंने टोल फ्री नंबर पर भी सम्पर्क करने का प्रयास किया, पर कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
7 of 8
बैंक के बाहर लगी ग्राहकों की कतार
- फोटो : अमर उजाला
पुष्पा रानी ने बताया कि मोबाइल पर खाते से हजारों की राशि निकलने का मैसेज आया तो वह परेशान हो गई। बैंक में पास बुक में एंट्री करवाने पर भी खातों से पैसे गायब ही दिखाई दे रहे है। इसी तरह कैंट चंद्रपुरी निवासी दवा कारोबार संजीव प्रभाकर के 28 हजार रुपये, पल्लेदार मोहल्ला निवासी कपड़ा कारोबारी संदीप के 34500 रुपये, रणजीत सिंह के 85 हजार रुपये भी खातों से गायब हो गए।
अकाउंट से उपभोक्ताओं की राशि निकलने का मामला उनके संज्ञान में आया है। जिसको लेकर बैंक हैडआफिस के अधिकारियों से बात की जा रही है। जल्द ही पैसे निकलने के कारणों का पता चल पाएगा।
- नरेश सिंगला, लीड बैंक मैनेजर, अंबाला