अगर बुआ की बात न मानकर यूपी की शादी में ज्वेलरी ले जाती तो शायद बच जाती। बुआ बोली थी कि ज्वेलरी घर में रखकर ही आना। इसके बाद वे नाम मात्र की ज्वेलरी पहनकर गई थी। उन्हें क्या पता था कि उसी को चोर निशाना बना देंगे। यह कहते ही फेज-4 निवासी पूजा की आंखें भर आई।
विज्ञापन
'यूपी की शादी में ज्वेलरी ले जाती तो बच जाती'
2 of 9
गौरतलब है कि मोहाली फेज-4 में हाईकोर्ट के सुपरिंटेंडेंट के बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर से पैंतीस तोले सोने के गहने, कुछ डायमंड व आर्टिफिशियल ज्वेलरी, एक लैपटॉप व एक एलईडी ले जाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
'यूपी की शादी में ज्वेलरी ले जाती तो बच जाती'
3 of 9
चोरों ने मकान नंबर-219 को निशाना बनाया। घर के मालिक अरुण ठाकुर और उनकी पत्नी पूजा ठाकुर ने बताया कि वे परिवार सहित सहारनपुर में एक शादी में शामिल होने के लिए गए थे। बुधवार शाम जब वह घर पहुंचे तो पाया कि उनके होश उड़ गए। सभी दरवाजों की कुंडियां टूटी हुई थी।
'यूपी की शादी में ज्वेलरी ले जाती तो बच जाती'
4 of 9
कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियां खुली थी। वहीं, गहनों के डिब्बे भी खुले पडे़ थे। उन्होंने सामान की चेकिंग की तो काफी सामान गायब मिला। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। परिवार के रिश्तेदारों का कहना है कि उनकी सारी कमाई चोर ले गए।
विज्ञापन
'यूपी की शादी में ज्वेलरी ले जाती तो बच जाती'
5 of 9
घरवालों के मुताबिक जिस हिसाब से चोरी हुई है। लगता है कि चोर पहले उनके घर की रेकी करके गए हैं। इसके अलावा जिस तरह उनके घर के अंदर से पेचकस व अन्य सामान निकाला गया। आशंका है कि उस बारे में चोर को पता होगा।
विज्ञापन
'यूपी की शादी में ज्वेलरी ले जाती तो बच जाती'
6 of 9
घरवालों के मुताबिक जब बुधवार रात पुलिस वाले आए थे। तो उन्होंने कहा कि सबेरे आके गल्ल करांगे, किसी चीजा नाल हथ ना लायो। उन्होंने बताया कि जिसके घर में इतनी बड़ी चोरी हो गई हो। वे ऐसे में अपनी चीजें कैसे छोड़ सकता है।
विज्ञापन
'यूपी की शादी में ज्वेलरी ले जाती तो बच जाती'
7 of 9
चार बड़े सेट, दो किट्टी सेट, पांच रिंग लेडीज, तीन कड़े, दो जेंट्स रिंग, छह बैंगल, तीन चेन्स, 7 टॉप्स, दो पॉयल, एक तगड़ी, चांदी का कड़ा, डीजीकैम डीएलआर, एलईडी 32 इंच, लैपटॉप-एचपी-15 इंच, जैंट्स वॉच शामिल है।
'यूपी की शादी में ज्वेलरी ले जाती तो बच जाती'
8 of 9
चोरों ने घर में अलमारियों व दरवाजों को तोड़ने के लिए सब्बल या पेचकस का प्रयोग किया है। इसके बाद उन्होंने तसल्ली से सारा सामान निकाला। मेन दो ही कमरों में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। इसके अलावा चोर रसोई में भी घुसे थे।
चोरों ने घर में जो भी चीज सोने की लगी वे उस पर वह हाथ साफ करते चले गए। उन्होंने अलमारी में बने मंदिर से रखी लड्डू गोपाल की मूति भी नहीं छोड़ी। उन्हें लगा कि शायद यह भी सोने होगी।