WWE में भारत का नाम दुनियाभर में चमकाने वाले द ग्रेट खली से भी बढ़कर डाइट लेता है ये ट्रैफिक पुलिस वाला। हर दो घंटे बाद इसे खाना चाहिए। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन
2 of 10
दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले राजेश कुमार
यहां बात हो रही है, हरियाणा के अंबाला जिले के गांव दनौरा निवासी 7 फीट 4 इंच लम्बे युवक राजेश कुमार उर्फ महाबली भीम की। उनकी डाईट 4 लीटर दूध, 4 किलो चिकन, 5 किलो फल, 40 अंडे,लगभग 40 चपाती है और हर दो-ढाई घंटे के बाद उन्हें डाइट की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन
3 of 10
दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले राजेश कुमार
आठ भाई-बहनों में राजेश से इतनी ज्यादा ऊंचाई किसी की नहीं है। राजेश की लंबाई उनके लिए फायदेमंद साबित हो रही है। कुछ समय पहले हरियाणा सरकार ने उन्हें पुलिस में नौकरी दी। दावा किया जा रहा है कि भारत में राजेश की लंबाई तीसरे नंबर पर है तथा पंजाब-हरियाणा का सबसे लंबा व्यक्ति है।
4 of 10
दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले राजेश कुमार
जानकर हैरानी होगी 39 वर्षीय राजेश कुमार 14 नंबर के जूते पहनते हैं और वो इतने विशालकाय हैं कि उन्हें अपनी वर्दी तक निजी टेलर से सिलवानी पड़ती है। राजेश कभी भी अपने लंबी हाईट को लेकर शर्मिंदा नहीं हुए। वो बताते हैं कि लंबा होना कई बार अच्छा भी होता है।
विज्ञापन
5 of 10
दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले राजेश कुमार
39 साल के राजेश 4 साल से यूएसए की WWE रेसलिंग की तैयारी कर रहे हैं। जालंधर से वह इसकी कोचिंग ले रहे थे। करीब एक साल पहले उन्हें हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल की जॉब मिल गई। 20 जनवरी को उन्हें हरियाणा पुलिस में दो साल पूरे हो जाएंगे। फिलहाल वह ट्रेनिंग के साथ प्रैक्टिस भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 10
दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले राजेश कुमार
राजेश का बेटा 11वीं क्लास में पढ़ता है और बेटी 8वीं क्लास में पढ़ती है। लंबाई की वजह से राजेश आम लोगों के बीच बिल्कुल अलग दिखाई देते हैं। यही देख कर उसकी ड्यूटी आम लोगों के बीच जागरूकता लाने वाले कैंपेन में ज्यादा लगाई जाती है, ताकि लोग उसे देखकर रुकें और उसकी बात सुनें।
विज्ञापन
7 of 10
दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले राजेश कुमार
राजेश बताते हैं कि महाबली खली उर्फ दलीप सिंह राणा को नाहन में मिलने के बाद उनकी रेसलिंग में जाने की दिलचस्पी बढ़ी। खुराक का खर्च वो अपनी नौकरी और जमीन से होने वाली आय से खुद उठाते हैं। इन दिनों सड़क सुरक्षा अभियान के तहत वे लोगों को हेल्मेट पहनने और सुरक्षित ड्राइविंग की नसीहत दे रहे हैं।
8 of 10
दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले राजेश कुमार
राजेश का सबसे बड़ा सपना WWE पहलवान बनना है। हालांकि दिल में रेस्टलर बनने का सपना संजोने वाले ट्रैफिक पुलिसकर्मी राजेश अपने अन्य साथियों से बिल्कुल अलग हैं। वो ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कभी नहीं चिल्लाते बल्कि उन्हें नियम तोड़ने पर फूल और हेलमेट देते हैं।
9 of 10
दुनिया के सबसे लंबे पुलिसवाले राजेश कुमार
अपनी हल्क जैसे विशालकाय शरीर और टफ लुक होने के बावजूद उनके कई फैन हैं और वो उनके साथ एक फोटो या सेल्फी लेने से कभी नहीं डरते। दो साल पहले पुलिस फोर्स में भर्ती हुए राजेश किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। उनके साथ फोटो लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहती हैं।
जब राजेश छोटे थे तो वो अपने सभी दोस्तों से लंबे थे और अपनी युवावस्था में तो उन्हें चिढ़ाया भी जाता था। लेकिन उन्होंने कभी इसे दिल पर नहीं लिया, मुझे फर्क नहीं पड़ता क्योंकि ये बातें जीवन में मजा देती हैं। उनकी इच्छा अपनी रेस्टलिंग ट्रेनिंग जारी रखते हुए उसकी प्रोफेशनल दुनिया में कदम रखने की है।