फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात ने दुनिया को कहा अलविदा, सड़क पर मिला था, नोच रहे थे कुत्ते

Mon, 27 Jun 2016 09:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
लावारिस मिले बच्चे की चंडीगढ़ पीजीआई में मौत - फोटो : अमर उजाला
चार दिन पहले एक नवजात सड़क पर पड़ा मिला था। कुत्ते उसे बुरी तरह से नोच रहे थे। आज उसने दुनिया को अलविदा कह दिया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 6
लावारिस मिले बच्चे की चंडीगढ़ पीजीआई में मौत - फोटो : अमर उजाला
पिछले चार दिन से जिंदगी और मौत से लड़ रहे इस नवजात की आज सवेरे चंडीगढ़ पीजीआई में मौत हो गई। इसके साथ ही उन सैंकड़ों मांओं की उम्मीदों पर पानी फिर गया, जो उसे गोद लेना चाहती थी।
विज्ञापन

3 of 6
लावारिस मिले बच्चे की चंडीगढ़ पीजीआई में मौत - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के अंबाला में सिटी रोडवेज वर्कशॉप के पीछे यह नवजात पड़ा मिला था। लोगों को इसके बारे में तब पता चला, जब जोर-जोर से रोने की आवाजें सुनाई दीं। कुत्ते उसे बुरी तरह से नोच रहे थे।

4 of 6
लावारिस मिले बच्चे की चंडीगढ़ पीजीआई में मौत - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने कुत्तों को पत्थर मारकर भगाया और नवजात को तुरंत अस्पताल ले गए। वहां से उसके पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। उसकी हालत इतनी नाजुक थी कि उसे आईसीयू में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
लावारिस मिले बच्चे की चंडीगढ़ पीजीआई में मौत - फोटो : अमर उजाला
तब से बच्चा जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा था। दूसरी ओर, इस बच्चे को गोद लेने के लिए सैंकड़ों कॉल आ चुकी थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। चार दिन तक दर्द झेलने के बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लावारिस मिले बच्चे की चंडीगढ़ पीजीआई में मौत - फोटो : अमर उजाला
अंबाला सेक्टर सात चौकी इंचार्ज एएसआई कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कुछ सीसीटीवी फुटेज हासिल किए हैं। इसमें कुछ संदिग्ध लोग नजर आ रहे हैं। पुलिस की टीम उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। जल्दी ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें