फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के पहले मुसाफिर, देखिए

Fri, 16 Sep 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 12
Chandigarh first International Flight - फोटो : अमर उजाला
आखिरकार इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज पहली इंटरनेशनल फ्लाइट रवाना हो गई। पहली फ्लाइट के पहले मुसाफिरों से मिलिए। 
विज्ञापन

2 of 12
Chandigarh first International Flight - फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वीरवार को एयर इंडिया की शारजाह जाने वाली पहली इंटरनेशनल फ्लाइट रवाना हो गई। इस फ्लाइट में जाने को लेकर यात्रियों में उत्साह बना हुआ था। इसमें 186 यात्रियों ने सफर किया है। 
विज्ञापन

3 of 12
Chandigarh first International Flight - फोटो : अमर उजाला
शारजाह के लिए जाने वाली इंटरनेशनल फ्लाइट  का उद्घाटन केंद्रीय उड्डयन मंत्री अशोक गजापति राजू ने किया। इस दौरान उनका स्वागत पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने किया। इस दौरान  एयर इंडिया के सीएमडी अश्वनी कु मार लोहानी उपस्थित रहे। 

4 of 12
Chandigarh first International Flight - फोटो : अमर उजाला
वहीं इस दौरान उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल, डेराबस्सी विधायक एनके शर्मा सहित उनके समर्थक भी एयरपोर्ट पर उपस्थित रहे। एयरपोर्ट से शारजाह का सफर करने वाले यात्रियों में खुशी का महौल बना रहा।
विज्ञापन

5 of 12
Chandigarh first International Flight - फोटो : अमर उजाला
पहली  इंटरनेशनल फ्लाइट से आने और जाने वाले यात्रियों में खुशी साफ तौर पर जाने वाले यात्रियो से ज्यादा आने वाले यात्रियों में खुशी दिखी। शाम को 5.15 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट जैसे ही यहां पर लैंड हुई। इसके बाद यह फ्लाइट शाम को 6.15 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन

6 of 12
Chandigarh first International Flight - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के अशोक कुमार, मुकेश कुमार और सुशील कुमार ने बताया कि पहली इंटरनेशनल फ्लाइट में सफर करने के लिए टिकट बुक कराया है। हम पहली बार विदेश यात्रा पर जा रहे हैं।  शारजाह जाने में हमें दिल्ली नहीं जाना पड़ा। अगर दिल्ली से पांच घंटे से अधिक का समय लगता तो हम शारजाह नहीं जाते। फ्लाइट शुरू होने के बाद शहर का बिजनेस बढे़गा।
विज्ञापन

7 of 12
Chandigarh first International Flight - फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सफर करने के लिए एक से तीन बजे तक यात्री पहुंचे। इस दौरान इमीग्रेशन और कस्टम काउंटर पर उनकी चेकिंग की गई। इस दौरान यात्रियों को निक बेकर की ओर से सभी यात्रियों को एक पैकेट चाकलेट के उपहार  दिए गए।

8 of 12
Chandigarh first International Flight - फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से  पहली इंटरनेशनल फ्लाइट का सफर करना बेहद सुखद है। इस फ्लाइट से हम शारजाह में बिजनेस बढ़ाने के उद्देश्य से सफर कर रहे हैं। शहर को इससे नई पहचान मिलेगी। - केएस भाटिया

9 of 12
Chandigarh first International Flight - फोटो : अमर उजाला
शहर से पहली इंटरनेशनल फ्लाइट 40 साल बाद शुरू हो रही है। 1975 से इंटरनेशनल फ्लाइट की मांग की गई थी। जो अब यह हसरत वर्ष 2016 में  पूरी हुई है।  इंटरनेशनल फ्लाइट की डिमांड पूरी होने के बाद सफर करने में  सुकून महसूस हो रहा है। -रविंदर कुमार गोयल

10 of 12
Chandigarh first International Flight - फोटो : अमर उजाला
एयरपोर्ट पर पंजाब पुलिस की ओर से 250  पुलिस के जवान तैनात रहे हैं। वीआईपी मूवमेंट के कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट के इंट्री गेट पर चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रही। 

11 of 12
Chandigarh first International Flight - फोटो : अमर उजाला
वहीं इस दौरान एयरपोर्ट से एक किलोमीटर पहले तक  सिक्योरिटी व्यवस्था ठीक रही। इस दौरान गाडि़यों की चेकिंग की गई। वहीं एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान पुलिस और सीआईएसएफ ने चेकिंग की। 
विज्ञापन

12 of 12
Chandigarh first International Flight - फोटो : अमर उजाला
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट शारजाह के लिए रवाना हो गई। आने वाले महीनों में शारजाह , दुबई, सिंगापुर सहित अन्य देशों के लिए फ्लाइट शुरू की जाएगी। - सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें