फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही पल में 10804 करोड़ का मालिक बना टैक्सी वाला, बैंक हैरान

Wed, 30 Nov 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
10804 करोड़ का मालिक बना टैक्सी ड्राइवर
500 रुपये रोजाना कमाने वाला एक टैक्सीवाला एक ही पल में 10804 करोड़ का मालिक बन गया। उसके खाते में पहले 9805 करोड़ और फिर 999 करोड़ डाल दिए गए। मोबाइल पर एंट्री देख टैक्सी वाला दुखी हो गया और सीधे इनकम टैक्स ऑफिस जा पहुंचा।वे भी इतनी रकम देख हैरान हो गए। 
 
विज्ञापन

2 of 6
10804 करोड़ का मालिक बना टैक्सी ड्राइवर
ये फिल्मी कहानी नहीं, बल्कि पंजाब में एक टैक्सी ड्राइवर के साथ कुछ यही हुआ है। बलविंदर सिंह का खाता बरनाला में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला में है। उसके खाते में 4 नवंबर को एक ही दिन में 9 हजार 806 करोड़ रुपये जमा हुए। जब ये मैसेज बलविंदर सिंह के फोन में आया तो उसके होश उड़ गए।  
विज्ञापन

3 of 6
10804 करोड़ का मालिक बना टैक्सी ड्राइवर
वहीं जब बलविंदर 5 नवंबर को अपनी पास बुक में एंट्री करवाने गया तो बैंक अधिकारियों ने उसकी पुरानी पास बुक अपने पास रख ली और 7 नवंबर से आगे की एंट्री कर दी। ये पैसे कहां से आए और किसने निकलवाए इस बात की कोई जानकारी नहीं है। न हीं बैंक इस बारे बात कर रहा है।

4 of 6
10804 करोड़ का मालिक बना टैक्सी ड्राइवर
बलविंदर ने बताया, इससे पहले उसके खाते में सिर्फ 2800 रुपए थे। बरविंदर हैरान तब रह गया जब 19 नवंबर को एक दूसरे मैसेज में बैलेंस 999 करोड़ दिखा। फिर वह इनकम टैक्स ऑफिस पहुंच गया। सोमवार दोपहर में बैंक मैनेजर रविंदर कुमार ने बताया, ये टेक्निकल मिस्टेक है। अकाउंटेंट से गलती से वाउचर पर अमाउंट की जगह अकाउंट नंबर पड़ गया। शाम को इनकम टैक्स अफसरों ने बैंक में रेड की। मैनेजर रविंदर कुमार को साथ ले जाने लगी तो बैंक बंद करने का बहाना कर भाग निकला।
विज्ञापन

5 of 6
10804 करोड़ का मालिक बना टैक्सी ड्राइवर
गलती करने वाले पर एक्शन लेंगे : अफसर
स्टेट बैंक आफ पटियाला के डीएई बैंक मैनेजर विश्वजीत ने कहा, हमारी बैंक का अकाउंट नंबर 11 अंकों का होता है और गलती से ये सब हो गया। जिससे गलती हुई, जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
10804 करोड़ का मालिक बना टैक्सी ड्राइवर
बैंक मैनेजर ने एक दैनिक अखबार को बताया कि अकाउंटेंट से गलती से बाउचर पर अमाउंट की जगह अकाउंट नंबर पड़ गया। शाम को इनकम टैक्स ने शहर में बैंक की तीनों ब्रांचों में रेड की। मैनेजर रविंदर कुमार बैंक बंद करने का बहाना कर भाग निकला और दूसरी ब्रांच में पहुंच गया। जहां उससे पूछताछ हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें