फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से डरे नहीं लड़ें, ऐसे होती है ये बीमारी, जानिए बचने के तरीके

Mon, 03 Oct 2016 11:57 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 8
डेंगू
डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है और अब ये जानलेवा होने लगा है, लेकिन इससे डरे नहीं। अगर आप कुछ सावधानियां बरतेंगे तो अपना बचाव कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 8
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
डेंगू एक संक्रामक रोग है, जो एडीज इजिप्टी मच्छरों के काटने से होता है। इस रोग में तेज बुखार के साथ शरीर के उभरे चकत्तों से खून रिसता हैं। डेंगू को ब्रेक बोन बुखार के नाम से भी जाना जाता है। कई मामलों में यह रोग जानलेवा रूप भी ले सकता है।
विज्ञापन

3 of 8
डेंगू - फोटो : अमर उजाला
बहुत से लोगों को नहीं पता कि डेंगू का मच्छर गंदी नालियों में नहीं बल्कि साफ सुथरे पानी में पनपते हैं। साफ सुथरे शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों को इसका ज्यादा खतरा रहता है। अगर आप को डेंगू हो जाए तो घबराएं नहीं, भरपूर मात्रा में तरल आहार लें, क्योंकि डिहाइड्रेशन से ही बीमारी खतरनाक होती है और अगर डेंगू के मरीज का प्लेटलेट्स काउंट 10,000 से ज्यादा हो तो प्लेटलेट्स ट्रांसफ्यूजन की जरूरत नहीं होती।

4 of 8
अस्पताल में मरीज - फोटो : अमर उजाला
डेंगू में तेज बुखार के साथ नाक बहना, खांसी, आखों के पीछे दर्द, जोड़ों के दर्द और त्वचा पर हल्के रैश होते हैं। हालांकि कुछ लोगों में लाल और सफेद निशानों के साथ पेट खराब, जी मिचलाना, उल्टी आदि हो सकता है। चूंकि यह एक वायरस से होता है इसलिए इसकी कोई दवा या एंटीबायटिक नहीं है, इसका इलाज इसके लक्ष्णों का इलाज करके ही किया जाता है। तेज बुखार बीमारी के पहले से दूसरे हफ्ते तक रहता है।
विज्ञापन

5 of 8
अस्पताल के बाहर मरीज - फोटो : अमर उजाला
डेंगू के ज्वर के लक्षण प्रथम चरण में सामान्य ज्वर के तरह ही लगते हैं। प्रथम चरण में डेंगू के लक्षण इस प्रकार के होते हैं- बुखार का टेम्परेचर चढ़ जाता है। बुखार आने के वक्त ठंड लगने लगता है। सर में बहुत दर्द होना। मांसपेशियों या जोड़ों में बहुत दर्द होना। ग्लैंड में दर्द या सूजन होना। उल्टी होना। भूख न लगना। ब्लडप्रेशर कम हो जाना। चक्कर आना। शरीर में रैशज का होना। खुजली होना। कमजोरी होना।
विज्ञापन

6 of 8
चिकनगुनिया - फोटो : अमर उजाला
यह तो डेंगू के प्रथम अवस्था के लक्षण हैं जो साधारणतः रोगी के शरीर के मुताबिक होता है। लेकिन जब डेंगू के रोग की स्थिति बहुत गंभीर हो जाती है तब शरीर में कुछ और समस्याएं नजर आने लगती है, जैसे- पेट में तेज दर्द होना। पेशीशूल। लीवर में फ्लूइड का जमा होना। सीने में फ्लूइड का जमा होना। खून में प्लेटलेट्स का कम होना। रक्तस्रावआदि।
विज्ञापन

7 of 8
डेंगू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डेंगू से बचने के उपायः बारिश का पानी निकालने वाली नालियों, पुराने टायरों, बाल्टियों, प्लास्टिक कवर, खिलौनों और अन्य जगह पर पानी रुकने न दें। फव्वारों, पक्षियों के बर्तनों, गमलों  इत्यादि से हफ्ते में एक बार पानी बदल दें। अस्थायी पूल्ज को खाली कर दें या उनमें मिट्टी भर दें। स्विमिंग पूल का पानी बदलते रहें और उसे चलता रखें। दीवारों, दरवाजों और खिड़कियों की दरारों को भर दें।
विज्ञापन

8 of 8
डेंगू से डरे नहीं लड़ें - फोटो : File Photo
ये तरीके भी अपना सकते हैं: दरवाजों और खिड़कियों की अच्छे से जांच कर लें। बच्चे को सुलाने वाले कैरियर और अन्य बिस्तर को मच्छरदानी से ढक दें। लंबी बाजू की शर्ट, पैंट और जुराबें पहनकर मच्छरों के कटने से बचें। टीशर्ट को अपनी पैंट और पैंट को जुराबों में डाल कर रखें, ताकि खाली जगह से मच्छर काट न सकें। सूर्य उदय और अस्त के समय व शाम को घर के अंदर रहें, क्योंकि मच्छर इस वक्त ज्यादा सक्रिय होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें