फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक से ही आए थे आतंकी, जीपीएस से हुआ खुलासा

Wed, 29 Jul 2015 08:42 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, दीनानगर,गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
पंजाब के गुरदासपुर में आतंकवादी हमले को लेकर प्राथमिक जांच में आतंकियों के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। देखिए तस्वीरों में।
विज्ञापन

पाक से ही आए थे आतंकी, जीपीएस से हुआ खुलासा

2 of 6
पंजाब के गुरदासपुर में आतंकवादी हमले में जांच के दौरान आतंकियों के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए। दरअसल प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि गुरदासपुर के दीनानगर में बीते सोमवार को आतंकी हमले को अंजाम देने वाले तीनों आतंकी पाकिस्तान से ही आए थे। आतंकवादियों ने दीनानगर में दाखिल होने के लिए जीपीएस सिस्टम का इस्तेमाल किया था।

विज्ञापन

पाक से ही आए थे आतंकी, जीपीएस से हुआ खुलासा

3 of 6
जीपीएस सिस्टम की मदद से भारतीय सीमा में दाखिल होने के लिए आतंकियों ने क्करगढ़-बमियाल का रास्ता चुना। यह सब प्राथमिक जांच में साफ हुआ।  पाकिस्तान में सियालकोट से कुछ ही दूरी पर स्थित गांव शक्करगढ़ भारतीय सीमा से सटा हुआ है। यह गांव दीनानगर से सिर्फ 20 किलोमीटर के फासले पर है।

पाक से ही आए थे आतंकी, जीपीएस से हुआ खुलासा

4 of 6
दीनानगर और शक्करगढ़ के रास्ते में गांव बमियाल और पहाड़ीपुर एरिया आते हैं। आतंकवादियों के पास कोई वाहन नहीं था, इसलिए ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आतंकी भारतीय सीमा में दाखिल होकर पैदल ही दीनानगर रेलवे पटरी से गांव तलवंडी पर पहुंचे, जहां उन्होंने पुली पर बम फिट किया।

विज्ञापन

पाक से ही आए थे आतंकी, जीपीएस से हुआ खुलासा

5 of 6
इसके बाद एक किलोमीटर पैदल ही चलकर सिटी एरिया में आए। एसएसपी गुरप्रीत तूर के मुताबिक, यह जांच का विषय है। बता दें कि अमर उजाला ने सोमवार को ही आशंका जाहिर कर दी थी कि आतंकवादियों ने बमियाल से भारत में एंट्री की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाक से ही आए थे आतंकी, जीपीएस से हुआ खुलासा

6 of 6
इससे पहले आईबी ने भी बताया था कि मारे गए ये सभी आतंकी पाकिस्तान के नरोवाल के रहने वाले हैं। पंजाब के काउंटर-इंटेलिजेंस आईजी ने बताया कि ये सभी लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठनों से संबंधित हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें