पतंग उड़ाने की वजह से 3 बच्चों को इतना खौफनाक अंजाम भुगतना पड़ेगा किसी ने सोचा भी नहीं था। पंजाब के गांव देसूमाजरा(मोहाली) में शुक्रवार शाम पतंग उड़ाते समय तीन बच्चे हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर पूरी तरह झुलस गए। गंभीर हालत में उन्हें फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
उफ! पतंग उड़ाने का ऐसा अंजाम, खौफनाक तस्वीरें
2 of 5
अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को पीजीआई ले जाने को कहा। लेकिन, बच्चों के अभिभावकों की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह उन्हें पीजीआई नहीं ले जा सके। इसके बाद पेरेंट्स अस्पताल के बाहर आ गए इलाज के लिए पैसे जुटाने आधे घंटे तक राहगिरों से पैसों की गुहार लगाते रहे।
विज्ञापन
उफ! पतंग उड़ाने का ऐसा अंजाम, खौफनाक तस्वीरें
3 of 5
लोगों की भीड़ वहां जुटने लगी और उन्होंने अस्पताल के फैसले का विरोध किया। सभी बच्चों को फिर से अस्पताल ले गए। लोगों के दबाव को देखते हुए डॉक्टरों ने बच्चों का इलाज किया। घायलों में विपिन (13), हिमांशु (9) और नीतिन (साढ़े 8 साल) का है। विपिन 20 प्रतिशत झुलसा है।
उफ! पतंग उड़ाने का ऐसा अंजाम, खौफनाक तस्वीरें
4 of 5
करेंट से झुलसे नीतिन के भाई वीराशू का कहना है कि उसका भाई तड़प रहा था, लोगों से मदद की गुहार लगा रहा था, लेकिन कोई आगे नहीं आया। बच्चों को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां भी उनका इलाज करने में डॉक्टरों ने लापरवाही दिखाई।
घायल नितिन ने बताया कि वह घर से कुछ दूरी पर ही पतंग उड़ा रहे थे। इसी बीच विपिन की पतंग बिजली की तारों से लिपट गई। जैसे ही वे पतंग को निकालने लगा। उसी दौरान वह करेंट की चपेट में आ गए। उसके बाद उन्हें कुछ पता नहीं चला।