पाकिस्तानी मां की कोख से भारतीय जेल में जन्मी 10 साल की ये बच्ची, जय हिन्द बोलती है वंदेमातरम गाती है, हिंदूस्तानी या पाकिस्तानी?
विज्ञापन
2 of 8
दस साल की हिना पाकिस्तानी है या हिन्दुस्तानी
- फोटो : अमर उजाला
मामला पंजाब के अमृतसर की है, जहां दस साल की हिना पाकिस्तानी है या हिन्दुस्तानी, यह तय होना बाकी है। हिना वैसे तो हेरोइन तस्करी के आरोप में सजा काट चुकी पाकिस्तानी महिला फातिमा बेगम की वो संतान है, जिसे उसने अमृतसर सेंट्रल जेल (गुमटाला)में जन्म दिया था। फातिमा की सजा पूरी हो चुकी है, लेकिन जुर्माने की रकम जमा न करने के कारण वह अब भी जेल में है।
विज्ञापन
3 of 8
दस साल की हिना पाकिस्तानी है या हिन्दुस्तानी
- फोटो : अमर उजाला
जुर्माना भरकर उसे रिहा कराने के साथ ही फातिमा को पाकिस्तान भेजने में जुटी एडवोकेट नवजोत कौर चब्बा कहती हैं कि हिना का जन्म भारत में हुआ है कानूनन तो वह हिन्दुस्तानी है। अब देखना यह है कि जेल की इस बेटी को पाकिस्तान भेजते समय राष्ट्रीयता के आगे क्या लिखा जाता है। हिना के लिए समझौता करने को दोनों मुल्कों को आगे आना चाहिए। वहीं जुर्माना भरने वाले नवतेज सिंह कहते हैं कि हिना के लिए वो हर जंग लड़ने को तैयार हैं। चाहे सिंह इज किंग बनके या फिर बजरंगी भाई जान।
4 of 8
दस साल की हिना पाकिस्तानी है या हिन्दुस्तानी?
- फोटो : अमर उजाला
हिना का जन्म साल 2007 में हुआ। हिना जेल के ही स्कूल में पढ़ने जाने लगी। वह सबकी लाडली जेल की बेटी बन गई। हिना भारत या पाकिस्तान में भेद नहीं जानती। उर्दू छोड़ पंजाबी, हिन्दी व अंग्रेजी जानती है। वंदेमातरम गाती है। नमस्ते, सतश्रीअकाल कहती है और जेल के स्टाफ को जय हिन्द। मुन्नी बदनाम हुई गाने पर डांस करती है तो जन्माष्टमी के दिन कान्हा बनती है।
विज्ञापन
5 of 8
दस साल की हिना पाकिस्तानी है या हिन्दुस्तानी?
समझौता एक्सप्रेस से गिरफ्तार हुई थी हिना की मां
साल 2007 में फातिमा बेगम अपनी बहन मुमताज के साथ अटारी रेलवे स्टेशन पर समझौता एक्सप्रेस से पहुंची थी। सीमा शुल्क विभाग ने दोनों के पास से जाली भारतीय करंसी बरामद की गई थी। जेल जाने के करीब तीन महीने बाद फातिमा ने हिना को जन्म दिया, तो महिला कैदियों ने जश्न मनाया। फातिमा बेगम व मुमताज का सामान सीमा शुल्क विभाग ने जब्त कर लिया था।
विज्ञापन
6 of 8
दस साल की हिना पाकिस्तानी है या हिन्दुस्तानी?
इसी दौरान पाकिस्तान से एक मुसाफिर को वाटर कूलर में हेरोइन छिपाकर लाते पकड़ गया। इसलिए सीमा शुल्क विभाग ने ऐसे आरोपियों के सामान की दोबारा तलाशी शुरू की, जिन पर तस्करी का आरोप था। तलाशी के दौरान मुमताज व फातिमा के वाटर कूलर से भी जब हेरोइन बरामद हुई तो दोनों को दस-दस साल कैद की सजा सुनाई गई। अदालत ने करीब चार लाख जुर्माना भरने का हुक्म भी दिया। दोनों की सजा नवंबर 2016 में पूरी हो गई थी, लेकिन जुर्माने की रकम न होने से जेल में कैद थीं।
विज्ञापन
7 of 8
दस साल की हिना पाकिस्तानी है या हिन्दुस्तानी?
जेल की दीवारों से जल्द छुटकारा पा लेगी हिना : जेलर
जेलर आशीष कपूर कहते हैं कि हिना जेल की बेटी है। उसकी पढ़ाई से लेकर अन्य खर्च जेल के तरफ से है। क्योंकि हिना का कसूर कोई नहीं है। उसे दिन के समय जेल में महिला बैरकों में कहीं भी आने-जाने पर मनाही नहीं है। हिना जेल की खुशरंग हिना है। खुशी है कि हिना जेल की दीवारों से जल्द छुटकारा पा लेगी।
दस साल की हिना पाकिस्तानी है या हिन्दुस्तानी
- फोटो : अमर उजाला
जमा कराई जुर्माने की रकम
रक्षाबंधन के दिन अक्सर हिना भारतीय कलाइयों पर राखी बांधा करती थी। अब हिना की राखी सजेगी नवतेज सिंह की कलाई पर। नवतेज सिंह ने सरबत भला टीम के साथ एडवोकेट नवजोत कौर चब्बा के नेतृत्व में जेल प्रबंधन से मिलकर जुर्माने की करीब चार लाख रुपये की रकम वीरवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा करवाई। एडवोकेट चब्बा कहती हैं कि रकम जमा होने के बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत हिना व उसके परिवार को सलाखों की कोठरी के बजाए ट्रांजिस्ट कैंप में रखा जाएगा।