फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से नहीं फहरा रहा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, ये है बड़ी वजह

Fri, 07 Apr 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
राष्ट्रीय ध्वज
देश के सबसे उंचे तिरंगे के फहराये जाने पर राजनीति शुरु हो गई है। इसी वजह से दूसरे दिन भी झंडा नहीं फहराया जा सका, पढ़िए क्यों हो रहा है ऐसा...
विज्ञापन

2 of 7
अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा वीरवार को दूसरे दिन भी नहीं फहराया जा सका। तेज हवा और बारिश के बीच फटकर यह बुधवार को नीचे गिर गया था। इस तिरंगे के फटने की पांचवें वाकये के बाद से ही इसके रखरखाव के प्रबंध पर सवाल उठ रहे हैं। उधर, मामले में सियासत भी जारी है।
विज्ञापन

3 of 7
इस राष्ट्रीय ध्वज पर भारतीय जनता पार्टी जहां आपस में बंट गई है, वहीं सरकारी अमला इस मुद्दे पर कन्नी काटता नजर आ रहा है। भाजपा का एक गुट तिरंगा फहराने से लेकर टेंडर तक की जांच की मांग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत भेज चुका है। अब नेताओं को मामले में पीएम के जवाब का इंतजार है। 
 

4 of 7
दूसरी तरफ राष्ट्रीय ध्वज फहराने की जिम्मेदारी संभाल रहे नगर सुधार ट्रस्ट के एक्सईएन राजीव सेखड़ी इन दिनों शहर से बाहर हैं। इस बीच मेयर बख्शीराम कह रहे हैं कि तिरंगा उन्होंने फहराया ही नहीं वो जिम्मेदारी कैसी। ऐसे में लाहौर से दिखने वाले इस तिरंगे का खाली पोल हर भारतीय पर्यटक को निराश कर रहा है। देश का सबसे ऊंचा तिरंगा देखने को लेकर खासकर युवा पर्यटकों में काफी क्रेज है। 
 
विज्ञापन

5 of 7
शहर के मेयर बख्शीराम अरोड़ा ने कहा है कि तिरंगा न फहरने के मामले में मैं कुछ नहीं कर सकता।  वहीं नगर सुधार ट्रस्ट के एक्सईएन राजीव सेखड़ी ने कहा कि शहर से बाहर होने के कारण उन्हें तिरंगे को फहराने को लेकर इंतजाम के बारे में जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि सीमा पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने में 3.5 करोड़ की लागत आई थी।  होशियारपुर की भारत कंपनी ने इसका ठेका दिया गया था। तिरंगे की चौड़ाई 80 फुट और लंबाई 120 फुट है। वहीं इसके पोल का वजह 55 हजार किलो है। तिरंगे को फहराने के लिए मुंबई से स्पेशल क्रेन मंगवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
तिरंगा जल्द फहराएगा
तिरंगा फहराने के लिए कंपनी को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। कमियां पूरी करने के बाद देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराने लगेगा।  (कमलप्रीत सिंह संघा, डीसी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें