BSF से बर्खास्त किए जाने के बाद तेज बहादुर यादव ने पहली बार मीडिया से बातचीत की है। इस बातचीत में उन्होने एक बार फिर सैन्य अधिकारियों के खिलाफ बगावती तेवर दिखाए है, पढ़िए
विज्ञापन
2 of 11
Tej Bahadur Yadav
सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके बीएसएफ जवानों को खराब खाना परोसे जाने की शिकायत करने वाले बीएसएफ जवान तेज बहादुर को बीएसएफ से बर्खास्त कर दिया गया है। बीएसएफ से बर्खास्त किए जाने के बाद तेज बहादुर ने पहली बार मीडिया से बात की है।
विज्ञापन
3 of 11
तेज बहादुर
तेज बहादुर ने कहा कि, 'आशा है कि मुझे न्याय मिलेगा, मुझे न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है। मैं ये नहीं कह रहा हूं कि सभी सेना के अधिकारी भ्रष्ट हैं लेकिन 50% अधिकारी खराब खाने के लिए जिम्मेदार हैं।'
4 of 11
तेजबहादुर यादव
तेज बहादुर ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि काफी दिनों से ये प्रकिया चल रही थी, लेकिन मेरी लड़ाई जारी रहेगी। तेज बहादुर का कहना है कि मैंने भी भगत सिंह की तरह ही अंधे-बहरों को जगाने के लिए ये बम फोड़ा था।
विज्ञापन
5 of 11
तेजबहादुर यादव
- फोटो : SELF
तेज बहादुर ने कहा कि जब से मेरा वीडियो वायरल हुआ उसके बाद से इन लोगों ने मुझे अंडर कस्टडी रखा, मुझे अरेस्ट करके रखा। मैं चाहूं तो मैं उन सबके नाम बता सकता हूं। मेरे पास सब सबूत थे इसलिए मैंने वीडियो बनाया था।
विज्ञापन
6 of 11
तेजबहादुर यादव
तेज बहादुर ने कहा कि फिलहाल मैं सीधा अपने घर जाऊंगा। मेरा वीडियो वायरल होने के बाद काफी सुधार हुआ है, चीज़ें काफी सुधरी हैं और मुझे इस बात की खुशी है। मैं एक किसान का बेटा हूं। बीएसएफ बहुत अच्छी है।
विज्ञापन
7 of 11
तेजबहादुर यादव
आज रेवाड़ी आएंगे तेज बहादुर, इसके बाद ही फैसला
जवान की पत्नी शर्मीला ने बताया कि बीएसएफ में बर्खास्तगी के आदेश के बाद दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तेज बहादुर का फोन आया था। इसके बाद उन्होंने बर्खास्तगी की बात कही थी। साथ ही बताया था कि वीरवार सुबह रेवाड़ी पहुंच जाएंगे। पति के आने के बाद ही आगे का फैसला लेंगे। उम्मीद है पीएम आवास पर न्याय की गुहार लगाई जाए।
8 of 11
Tej Bahadur Wife
शर्मीला ने कहा कि बीएसएफ से पति तेज बहादुर जिंदा ही वापस आ रहे हैं, यही बड़ी बात है। बात मीडिया में आ गई, वर्ना उनकी जान को भी खतरा था। अनुशासनहीनता पर बीएसएफ से बर्खास्तगी के आदेश पर शर्मिला का कहना है कि तेज बहादुर ने सीमा की रक्षा करने वाले जवानों के हित में वीडियो बनाया था। जिससे व्यवस्था में सुधार हो। उनको इतनी बड़ी सजा की उम्मीद नहीं थी।
9 of 11
तेजबहादुर के वायरल वीडियो पर बोली पत्नीं
शर्मीला का कहना है कि बीएसएफ के इस फैसले के बाद कोई भी मां और बहन अपने बच्चों को फौज में भेजने से पहले सोचेगी। इस मामले में पीएम को संज्ञान लेना चाहिए।
10 of 11
तेजबहादुर यादव
9 जनवरी 2017 को पति तेज बहादुर ने जम्मू में सीमा पर तैनाती के दौरान ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाला था। कुछ ही समय में यह वायरल हो गया था। इसके बाद से ही बीएसएफ में उनके साथ बुरा बर्ताव हो रहा था।
उन्हें एक तरह से नजरबंद कर दिया गया था। चार बीएसएफ जवान हर समय उन पर नजर रखते थे। तेज बहादुर ने 1996 में बीएसएफ ज्वाइन किया था और बर्खास्तगी से पहले सांबा क्षेत्र में 80 बटालियन में तैनात थे।