बिहार विधानसभा चुनाव में लालू-नीतिश की जीत और मोदी-शाह की शिकस्त का कारण तवलीन सिंह ने बताया तो सब हैरान रह गए। जानिए वे क्या बोलीं?
विज्ञापन
तवलीन सिंह ने बताया, बिहार में मोदी-शाह की हार का बड़ा कारण
2 of 8
लेखिका एवं पत्रकार तवलीन सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा को अपनी बयानबाजी के कारण हार मिली। वे चंडीगढ़ क्लब में चल रहे लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचीं थी कि ये बात कही।
विज्ञापन
तवलीन सिंह ने बताया, बिहार में मोदी-शाह की हार का बड़ा कारण
3 of 8
तवलीन सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा लालू पर जातिवादी टिप्पणियां बिल्कुल सही नहीं है। 2009 में जो सुशील मोदी ने सीटें डबल की थीं, उसे भाजपा ने अपने बेतुके बयानों के चलते गंवा दिया है। हारना जरूरी भी थी, शायद इस हार से भाजपा को सीख मिल जाए।
तवलीन सिंह ने बताया, बिहार में मोदी-शाह की हार का बड़ा कारण
4 of 8
तवलीन ने बताया कि अभी दस दिन पहले वह बिहार गई थीं, वहां उन्हें एक भी पोस्टर पर लोकल नेताओं की तस्वीर नहीं दिखी, हर तरफ मोदी और अमित शाह की फोटो दिखी। लोगों को यह बात समझ में आ गई की मोदी बिहार में सीएम बनकर तो आएंगे नहीं, वह पीएम हैं। ऐसे में दूसरे प्रतिनिधि का चुनाव करना ही बेहतर होगा।
विज्ञापन
तवलीन सिंह ने बताया, बिहार में मोदी-शाह की हार का बड़ा कारण
5 of 8
तवलीन ने कहा कि बिहार में विकास की बात करें तो नीतीश से ज्यादा विकास कार्य लालू के कार्यकाल में हुए। लालू ने अपने शासनकाल के दौरान तीन साल दलितों के विकास के लिए काम किया था। इससे पहले तो बिहार में ब्राह्मणों और ठाकुरों का बोलबाला था। लालू के बुरे दिन तब शुरू हुए जब उन्होंने पत्नी को सीएम बनाया।
विज्ञापन
तवलीन सिंह ने बताया, बिहार में मोदी-शाह की हार का बड़ा कारण
6 of 8
तवलीन ने बताया कि गुजरात की तर्ज पर अगर नीतीश काम करें तो बिहार में विकास हो सकता है। मोदी ने गुजरात में विकास कार्य किए हैं तभी वहां की जनता ने मोदी को चुना था। अब नीतीश को भी मोदी की नकल करनी चाहिए।
विज्ञापन
तवलीन सिंह ने बताया, बिहार में मोदी-शाह की हार का बड़ा कारण
7 of 8
तवलीन सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूल के बच्चे स्टोरी नहीं पढ़ पाते तो संविधान की प्रस्तावना कहा से पढ़ेंगे। तवलीन ने बताया कि वह 10 साल पहले उदयपुर से 100 किमी दूर एक गांव में गई थी, वहां पढ़ना तो दूर बच्चों को देश के प्रधानमंत्री का नाम तक नहीं पता था।
तवलीन सिंह ने बताया, बिहार में मोदी-शाह की हार का बड़ा कारण
8 of 8
तवलीन ने कहा कि एक महिला बोली कि वही जिनके गले हार डालकर मार दिया गया। उस महिला को राजीव गांधी का नाम तक याद नहीं था। आज नरेंद्र मोदी को सभी नाम से जानते हैं क्योकि उन्होंने लोगों को अच्छे दिन के सपने दिखाए। लेकिन यहां भी अच्छे दिन वाले बात नहीं हैं।