यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रेलवे में अब तत्काल टिकट बुक करवाने का सिस्टम बदल गया है। नए सिस्टम के तहत आप तत्काल टिकट कैसे बुक करवा सकते हैं, यहां देखिए। -रिपोर्ट: अवधेश शुक्ला।
विज्ञापन
यात्रीगण! नए सिस्टम से कैसे लें तत्काल टिकट, यहां ध्यान दें
2 of 7
तत्काल टिकट बुक करवाने वाले पहले यात्रियों को पहले स्टेशन के आरक्षण केंद्र से टोकन नंबर लेना होगा। आधा घंटा पहले ही आपको टोकन मिल पाएगा। निर्धारित समय के दौरान ही यात्रियों की लाइनें लगेंगी। एसी और नॉन एसी की टिकट के लिए लाइन भी अलग होगी।
विज्ञापन
यात्रीगण! नए सिस्टम से कैसे लें तत्काल टिकट, यहां ध्यान दें
3 of 7
एसी की टिकट लेने वालों के लिए तत्काल सुबह 10 बजे खुलेगा, जबकि नॉन एसी वालों की बुकिंग सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। इसी दौरान घर बैठकर लोग इंटरनेट के जरिए भी टिकट बुक कर सकेंगे। टिकट एजेंसी संचालक एसी की तत्काल टिकट सुबह साढ़े 10 बजे और नॉन एसी की तत्काल टिकट 11 बजे बुक कर सकेंगे।
यात्रीगण! नए सिस्टम से कैसे लें तत्काल टिकट, यहां ध्यान दें
4 of 7
ऐसे मिलेगा तत्काल टिकट: टोकन नंबर के लिए आरक्षण केंद्र के चीफ सुपरवाइजर से संपर्क करना होगा। वह तत्काल आरक्षण फार्म पर नंबर लिखने के साथ अपने हस्ताक्षर करेंगे। इसके बाद तत्काल खुलने से 15 मिनट पहले सुपरवाइजर काउंटर पर टोकन नंबर के हिसाब से लाइन लगवाएंगे।
विज्ञापन
यात्रीगण! नए सिस्टम से कैसे लें तत्काल टिकट, यहां ध्यान दें
5 of 7
सुपरवाइजर आपके तत्काल फार्म और पहचान पत्र को जांचेंगे, यदि पहचान पत्र या फिर फार्म में गलती मिलती है, तो आरक्षण फार्म दोबारा भरना होगा। तत्काल फार्म पर आवेदक को नाम सहित पूरा पता और मोबाइल नंबर लिखना होगा। इसके अलावा उसे इसके साथ एक पहचान पत्र की फोटो कॉपी लगानी होगी।
विज्ञापन
यात्रीगण! नए सिस्टम से कैसे लें तत्काल टिकट, यहां ध्यान दें
6 of 7
पहले तत्काल टिकट लेने वालों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता था। वह तत्काल टिकट के लिए आरक्षण केंद्र में लाइन में लगे रहते थे। इसके बाद भी उन्हें टिकट नहीं मिलती थी। क्योंकि पहले यात्री एक साधारण रजिस्टर पर नाम लिखते थे और वहां भी पहले पहुंचने का दावा करने वालों का आपस में विवाद हो जाता था।
यात्रीगण! नए सिस्टम से कैसे लें तत्काल टिकट, यहां ध्यान दें
7 of 7
नार्दर्न रेलवे के सीपीआरओ नीरज शर्मा ने बताया कि तत्काल के समय में परिवर्तन होने से यात्रियों को काफी लाभ होगा। उन्हें बुकिंग काउंटर पर भीड़ का सामना भी नहीं करना पडे़गा। इससे दलालों पर भी अंकुश लगेगा। रेलवे की टोकन नंबर सेवा भी यात्रियों को फालतू की लंबी लाइनों में लगने से बचाएगी।