बठिंडा स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में बुधवार को वैसाखी के मौके पर राजनीतिक जमावड़ा लगा। तीनों बड़े दलों ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बैसाखी पर सियासी कांफ्रेंस, अकाली-कांग्रेसियों की टक्कर में आई 'आप'
2 of 7
तलवंडी साबो में पंजाब के राजनीतिक दलों की कांफ्रेंस
- फोटो : फाइल फोटो
सत्ताधारी दल शिअद और विरोधी पार्टियां कांग्रेस और आप ने एक-दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं गंवाया। मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सतलुज यमुना लिंक नहर के निर्माण को पूरे प्रदेश के लिए मौत का वारंट बताया। उन्होंने सूबे के लोगों से इस नहर के निर्माण के खिलाफ एकजुट होकर कड़े संघर्ष के लिए तैयार रहने की अपील की है।
विज्ञापन
बैसाखी पर सियासी कांफ्रेंस, अकाली-कांग्रेसियों की टक्कर में आई 'आप'
3 of 7
तलवंडी साबो में पंजाब के राजनीतिक दलों की कांफ्रेंस
- फोटो : फाइल फोटो
कांग्रेस कैंपेन कमेटी की चेयरपर्सन अंबिका सोनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार अगर पंजाब के लिए कुछ नहीं कर सकती, तो बादल उनका साथ छोड़ दें। मोदी सरकार बड़े घरानों का तो कर्ज माफ कर रही है, लेकिन छोटे किसानों को कर्ज वापस न करने के एवज में खुदकुशी के लिए उकसा रही है। इसके चलते बादल सरकार के कार्यकाल के दौरान रिकार्ड तोड़ खुदकुशियां हुई हैं।
बैसाखी पर सियासी कांफ्रेंस, अकाली-कांग्रेसियों की टक्कर में आई 'आप'
4 of 7
तलवंडी साबो में पंजाब के राजनीतिक दलों की कांफ्रेंस
- फोटो : फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि बादल कहते हैं कि आप के पास कोई तजुर्बा नहीं है। हम मानते हैं कि हमारे पास भ्रष्टाचार करने, मजीठिया की तरह नशे बेचने, लोगों की जमीनों पर कब्जे करने, झूठे केस दर्ज करने का उनके पास कोई तर्जुबा नही है । लेकिन पंजाब में आप की सरकार आने पर बादल परिवार व इनके मंत्रियों से पूरी तरह से हर जुल्म का हिसाब लिया जाएगा।
विज्ञापन
बैसाखी पर सियासी कांफ्रेंस, अकाली-कांग्रेसियों की टक्कर में आई 'आप'
5 of 7
तलवंडी साबो में पंजाब के राजनीतिक दलों की कांफ्रेंस
- फोटो : फाइल फोटो
तलवंडी साबो में आयोजित पंजाब कांग्रेस नेताओं की रैली में उमड़े समर्थक।
विज्ञापन
बैसाखी पर सियासी कांफ्रेंस, अकाली-कांग्रेसियों की टक्कर में आई 'आप'
6 of 7
तलवंडी साबो में पंजाब के राजनीतिक दलों की कांफ्रेंस
- फोटो : फाइल फोटो
तलवंडी साबो में आयोजित पंजाब आप नेताओं की रैली में उमड़े समर्थक।