देश का सबसे ऊंचा (360 फीट) तिरंगा अब छोटा होगा। इसके पीछे का असली सच भी आप जान लीजिए।
विज्ञापन
2 of 7
देश का सबसे ऊंचा तिरंगा हुआ छोटा
देश का सबसे ऊंचा (360 फीट) तिरंगा अब छोटा होगा। हवा के चलते बार-बार फटने के वजह से अब उसकी लंबाई, चौड़ाई कम कर दी गई है। पहले तिरंगे की लंबाई 120 फीट थी, अब घटाकर 72 फीट कर दी गई है। चौड़ाई पहले 80 फीट थी, अब घटाकर 48 फीट कर दी गई है। यह तिरंगा सोमवार को अटारी बार्डर पर फहराया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 7
देश का सबसे ऊंचा तिरंगा हुआ छोटा
शुक्रवार को छठी बार फहराने से पहले तिरंगा फटने के बाद नगर सुधार ट्रस्ट ने फ्लैग इंडिया (तिरंगा बनाने वाली दिल्ली की कंपनी) एवं भारत इलेक्ट्रिकल (होशियारपुर) को तलब कर लिया है। भारत इलेक्ट्रिकल से तिरंगा की देखरेख की जिम्मेदारी सही ढंग से निभा न पाने पर नगर सुधार ट्रस्ट एग्रीमेंट कैंसल करने की तैयारी कर चुका है। सोमवार को नए टेंडर निकालने की प्रक्रिया हो सकती है।
4 of 7
देश का सबसे ऊंचा तिरंगा हुआ छोटा
नगर सुधार ट्रस्ट के एक्सइएन राजीव सेखड़ी कहते हैं कि तिरंगा का आकार छोटा करने से हवा का दबाव काफी कम रह जाएगा, जिससे जल्द फटेगा नहीं। शुक्रवार को हवा का वेग तेज था, तिरंगा फहराया नहीं जा सका। हवा के चलते क्षतिग्रस्त हुआ है, सम्मान के साथ उतार लिया गया है। बार-बार तिरंगा फटने के चलते ध्वज की देखरेख करने वाली भारत कंपनी से जिम्मेदारी लेकर टेंडर निकाले जाएंगे। प्रपोजल मांगी गई है। सोमवार को फ्लैग इंडिया कंपनी वालों को भी बुलाया है।
विज्ञापन
5 of 7
देश का सबसे ऊंचा तिरंगा हुआ छोटा
छठी बार फटा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा
अटारी बार्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा शुक्रवार को फहराने से पहले ही फट गया। 360 फीट की दूरी अभी आधी ही तय की थी कि तिरंगे का एक कोना फट गया। फहराने गई नगर सुधार ट्रस्ट की टीम इंजीनियरों के साथ लौट आई। 360 फीट ऊंचा तिरंगे का पोल लाहौर से बिना झंडा के दिखता रहा।
विज्ञापन
6 of 7
देश का सबसे ऊंचा तिरंगा हुआ छोटा
- फोटो : अमर उजाला
और तिरंगा फटता रहा, फहराता रहा
पांच मार्च 2017 को पूर्व निकाय मंत्री अनिल जोशी ने फहराया। 3.5 करोड़ का खर्च आया। सारी रकम नगर सुधार ट्रस्ट के खाते से खर्च की गई। होशियारपुर की भारत कंपनी के नाम देखरेख का टेंडर हुआ। तिरंगा फहराने के छह दिन बाद 11 मार्च को पंजाब में कैप्टन सरकार ने परचम लहरा दिया।
अनिल जोशी चुनाव हारे तो अकाली-भाजपा पंजाब की सत्ता हारी। लेकिन तिरंगा फटता रहा फहराता रहा। छठी बार तिरंगा शुक्रवार को फटा। तिरंगा पर सियासत हुई तो जांच की मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक जा पहुंची। जांच बाकी है लेकिन तिरंगा का फटना बदस्तूर जारी है।