टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के हाथों हार का स्वाद चखने के बाद पाकिस्तान की टीम रविवार को शहर पहुंच गई। कड़ी सुरक्षा के बीच पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ी ताज होटल पहुंचे। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 22 मार्च को टी-20 वर्ल्ड कप का अहम मुकाबला होने जा रहा है।
विज्ञापन
t20 मैच के लिए चंडीगढ़ पहुंची पाक क्रिकेट टीम
2 of 6
t20 मैच के लिए चंडीगढ़ पहुंची पाक क्रिकेट टीम
- फोटो : amar ujala
इसके बाद पाकिस्तान टीम 25 मार्च को ऑस्ट्रेलिया से टकराएगी। यह दोनों मुकाबले पीसीए स्टेडियम मोहाली में खेले जाने हैं। शनिवार रात टीम इंडिया के हाथों छह विकेट से शिकस्त खाने के बाद पाकिस्तानी टीम अपने अगले मुकाबले के लिए कोलकाता से सीधी फ्लाइट पकड़कर रविवार को शहर पहुंची।
विज्ञापन
t20 मैच के लिए चंडीगढ़ पहुंची पाक क्रिकेट टीम
3 of 6
t20 मैच के लिए चंडीगढ़ पहुंची पाक क्रिकेट टीम
- फोटो : amar ujala
दोपहर 12.56 पाकिस्तान के खिलाड़ी बस से होटल ताज पहुंची। बस से सबसे पहले कोच वकार यूनिस और कप्तान शाहिद आफरीदी उतरे। उनके बाद शोएब मलिक, उमर अकमल, मोहम्मद आमिर, अहमद शहजाद , मोहम्मद समी, सरफराज अहमद बस से उतरे।
t20 मैच के लिए चंडीगढ़ पहुंची पाक क्रिकेट टीम
4 of 6
t20 मैच के लिए चंडीगढ़ पहुंची पाक क्रिकेट टीम
- फोटो : amar ujala
होटल पहुंची टीम के सदस्यों के चेहरे पर हार की मायूसी स्पष्ट नजर आ रही थी। पाकिस्तान टीम सोमवार को पीसीए स्टेडियम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लेगी। कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच टीम बस को एयरपोर्ट से होटल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
t20 मैच के लिए चंडीगढ़ पहुंची पाक क्रिकेट टीम
5 of 6
t20 मैच के लिए चंडीगढ़ पहुंची पाक क्रिकेट टीम
- फोटो : amar ujala
पाक टीम की अगवानी से पूर्व ही होटल छावनी में तबदील किया जा चुका था। बिना जांच पड़ताल के किसी को भी होटल के भीतर दाखिल नहीं होने दिया जा रहा है।
t20 मैच के लिए चंडीगढ़ पहुंची पाक क्रिकेट टीम
- फोटो : amar ujala
कड़ी सुरक्षा के बीच होटल ताज पहुंची पाकिस्तान टीम उधर अपने ग्रुप में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया से लगातार दो मैच जीतकर टॉप पर कायम न्यूजीलैंड टीम के सदस्यों ने पीसीए स्टेडियम में तीन घंटे तक नेट अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।