फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: पलभर में हलवाई बना करोड़पति, देखिए कैसे खुला किस्मत का ताला

Mon, 27 Feb 2017 07:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
पलभर में हलवाई बना करोड़पति - फोटो : अमर उजाला
गांव में छोटी सी हलवाई की दुकान चलाना वाला हलवाई पलभर में करोड़ों का मालिक हो गया। आप भी जानिए कैसे... 
विज्ञापन

2 of 7
पलभर में हलवाई बना करोड़पति
फतेहाबाद के गांव दैय्यड़ में रहने वाले आजाद के साथ कुछ ऐसा हुआ, जो उसने सपने में भी नहीं सोचा था। पेशे से हलवाई का काम करने वाले आजाद के मां-बाप बचपन में ही चल बसे। गांव में छोटी सी हलवाई की दुकान चलाना वाले हलवाई आजाद ने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि उसका नाम भी इलाके के करोड़पतियों में गिना जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 7
पलभर में हलवाई बना करोड़पति
हुआ यूं कि आजाद ने पिछले दिनों सिरसा से पंजाब सरकार की लॉटरी का एक टिकट खरीदा, जिसका बीते दिन रिजल्ट आया। इस रिजल्ट में उसका जैकपॉट लगा। जैकपॉट छोटा-मोटा नहीं बल्कि डेढ़ करोड़ रुपए का। 

4 of 7
पलभर में हलवाई बना करोड़पति
आजाद के अनुसार जब उसे जैकपॉट लगने का पता चला तो एक बार उसे विश्वास नहीं हुआ, मगर जब उसने रिजल्ट का पता किया तो उसका वास्तव में जैकपॉट उसके नाम लगा हुआ था। आजाद के जैकपॉट लगने का पता चलने के बाद पूरे गांव में जश्न का माहौल है। पूरे गांव में महिलाओं ने मंगल गीत गाकर खुशी में जुलूस भी निकाला है। 
विज्ञापन

5 of 7
पलभर में हलवाई बना करोड़पति
आजाद का कहना है कि उसने अपने जीवन में पहली बार लॉटरी का टिकट लिया था और पहली बार उसका जैकपॉट लग गया। लॉटरी बेचने वाले एजेंट दीपक का कहना है कि 20 दिसंबर को आजाद ने उनसे लॉटरी का टिकट खरीदा था, जिसका दो दिन पहले रिजल्ट आया, जिसमें आजाद का जैकपॉट लगा है। 
विज्ञापन

6 of 7
पलभर में हलवाई बना करोड़पति
उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि उनकी लॉटरी का शीघ्र ही क्लेम भेजा जाएगा और्र टैक्स कटने के बाद शेष राशि उनके अकाऊंट आ जाएगी। उधर ग्रामीण रणजीत ने भी आजाद को करोड़पति की बधाई देते हुए कहा कि खुदा के घर में देर जरूर हो सकती है मगर अंधेर नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पलभर में हलवाई बना करोड़पति
आजाद के मां-बाप का बचपन मे ही देहांत हो गया था, उसका पूरा बचपन गरीबी में बीता है। अब भगवान ने उसकी सुन ली है। आजाद के अनुसार यह सब कुछ एक फिल्म की तरह हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें