फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: लोगों पर बरपा पुलिसिया कहर, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा!

Sun, 26 Feb 2017 05:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 7
मुआवजे के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
मुआवजे को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। लोगों ने भाग कर किसी तरह से अपनी जान बचाई। तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 7
मुआवजे के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
मामला पंजाब के लुधियाना का है, जहां फिरोजपुर रोड पर कुछ दिन पहले हुए सड़क हादसे में मिंटू कुमार की मौत के बाद शनिवार को परिजनों ने मुआवजे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मिंटू का शव सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया। वहीं पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जमकर लाठियां बरसाई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रही महिलाओं को भी नहीं बख्शा। इस दौरान महिला पुलिस कम थी। 
विज्ञापन

3 of 7
मुआवजे के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
पुरुष मुलाजिमों ने महिलाओं के साथ मारपीट की और खींचतान की। कुछ ही समय में सभी प्रदर्शनकारी वहां से चले गए। उसके बाद पुलिस ने मिंटू का शव साइड पर करवाया और दो घंटे से बंद फिरोजपुर रोड खुलवाया। इस दौरान थाना सराभा नगर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर मोहन लाल घायल हो गए। उन्होंने सिविल अस्पताल में अपना इलाज करवाया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की अगवाई कर रहे कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है। 

4 of 7
मुआवजे के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार मिंटू कुमार नगर निगम में बतौर ट्यूबवेल आपरेटर काम करता था। 22 फरवरी को वह अपनी बाइक पर किसी काम से जा रहा था। ग्लोबल अस्पताल के सामने एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। वह बुरी तरह से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने मिंटू को ग्लोबल अस्पताल में दाखिल कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में परचा दर्ज कर चुकी थी। पुलिस ने कार्रवाई के बाद मिंटू का शव पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों के हवाले कर दिया। शनिवार दोपहर को मिंटू के परिजन और रिश्तेदार फिरोजपुर रोड पर पहुंचे और वेरका मिल्क प्लांट के पास रोड जाम कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 7
मुआवजे के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज
कुछ प्रदर्शनकारियों ने बादल परिवार की मिलकियत वाली आर्बिट बस को घेर लिया और उसे जाने नहीं दिया। प्रदर्शन के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई। मृतक के भाई हरदेश कुमार ने कहा कि चार दिन पहले मामला दर्ज किया गया था, लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। इसी वजह से उन्होंने रोड जाम किया है। पुलिस काफी समय तक प्रदर्शनकारियों को समझाती रही, लेकिन प्रदर्शनकारी सुनने को तैयार नहीं थे। उसके बाद एसीपी गिल गुरजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया, लेकिन लोग मुआवजे की मांग पर अड़ गए। 
विज्ञापन

6 of 7
मुआवजे के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
आम लोगों के साथ की बदसलूकी 
लोगों के अनुसार प्रदर्शनकारी हर तरफ से रास्ता बंद करने लगे। दो पहिया वाहन चालकों ने साइड से गुजरने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी उनके साथ बदसलूकी करने लगे और हाथापाई पर उतर आए। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो वह पुलिस के पीछे ही पड़ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई धक्कामुक्की के कारण थाना सराभा नगर के एसएचओ सब इंस्पेक्टर मोहन लाल घायल हो गए। इस पर पुलिस ने लाठियां बरसानी शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने भीड़ पर लाठीचार्ज करने के बाद सबसे पहले प्रदर्शनकारियों की तरफ से घेरी गई आर्बिट बस को वहां से निकाला। उसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठियां बरसाई। प्रदर्शनकारी भागे तो पुलिस मुलाजिम उनके पीछे पीछे भागे और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मुआवजे के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
मामला थाना सदर के अधीन आने वाले क्षेत्र का है। थाना सदर की पुलिस इस मामले में परचा दर्ज कर चुकी है। अब बिना बात के ही प्रदर्शनकारी लोगों के साथ बदसलूकी कर रहे थे। इसके बाद ही पुलिस ने कार्रवाई की। कुछ युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बाकी मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- मोहन लाल, एसएचओ, थाना सराभा नगर   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें