पठानकोट आतंकी हमले के बाद गुरदारसपुर में सेना की वर्दी में दो संदिग्ध देखे गए। सूचना मिलते ही पुलिस और सेना ने मोर्चा संभाल लिया। सर्च अभियान जारी है। देखिए तस्वीरें। रिपोर्टः हितेन्द्र शर्मा
विज्ञापन
गुरदासपुर में आर्मी की वर्दी में दिखे दो संदिग्ध, सेना मोर्चे पर
2 of 7
गुरदासपुर के मुकेरियां रोड पर पड़ते गांव पंधेर में गन्ने के खेतों में दोनों संदिग्ध दिखाई दिये। जिन्होंने आर्मी की वर्दी पहनी हुई थी और उनकी कद काठी करीब छह फिट से ज्यादा थी। उन्होने बताया कि उक्त आर्मी वर्दी पहने व्यक्तियों ने अपना मुंह तथा सिर काले रंग के कपड़े से पूरी तरह से ढंका हुआ था और पैरों में लांग लैदर के शूज पहने हुए थे और आंखों में स्पेशल किस्म की चश्मे थे।
विज्ञापन
गुरदासपुर में आर्मी की वर्दी में दिखे दो संदिग्ध, सेना मोर्चे पर
3 of 7
इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस और आर्मी ने घटना स्थल पर पहुंचकर गन्ने के खेतों को चारों और से घेर लिया। सेना के आला अधिकारियों तथा एसएसपी गुरदासपुर एवं डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर ने मौके पर पहुंचकर सतनाम और रजिंदर से बातचीत कर दिखायी दिये संदिग्ध व्यक्तियों के पहनावे तथा उनके बारे में अन्य जानकारी हासिल की और फिर तुरंत सेना को आदेश देने के बाद उक्त पूरे इलाके को सील कर दिया।
गुरदासपुर में आर्मी की वर्दी में दिखे दो संदिग्ध, सेना मोर्चे पर
4 of 7
जानकारी देते हुए गांव पंधेर निवासी सतनाम सिंह तथा उसका भतीजा रजिंदर सिंह ने बताया कि वह बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे अपने खेतों में काम कर रहे थे कि अचानक दो व्यक्ति पास के गन्ने के खेतों में से बाहर निकले। सतनाम और रजिंदर ने बताया कि जैसे ही उक्त लोगों ने उनकी ओर देखो तो वह देखने के महज कुछ ही समय के बाद वह गन्ने के खेत में फिर से गायब हो गये।
विज्ञापन
गुरदासपुर में आर्मी की वर्दी में दिखे दो संदिग्ध, सेना मोर्चे पर
5 of 7
दोनों युवकों ने बताया कि उन्हें देखने के बाद वे वहां से घबरा कर भाग निकले और उन्हें तुरंत गांव के सरपंच को घटना के बारे में सूचना दी। सरपंच ने पास के थाने में इतलाह की। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत भारी मात्रा में पुलिस बल उन खेतों के पास पहुंचा। सेना के अधिकारी भी अपने जवानों के साथ पहुंचे और आकर मोर्चा संभाला।
विज्ञापन
गुरदासपुर में आर्मी की वर्दी में दिखे दो संदिग्ध, सेना मोर्चे पर
6 of 7
बता दें कि जिस स्थान पर सेना की वर्दी में दो संदिग्ध लोगों को देखा गया है, उसके महज कुछ ही दूरी पर आर्मी की छावनी है, जिसके चलते इस बात को और भी गंभीरता से लिया जा रहा है। आर्मी छावनी में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है और चौकसी और बढ़ा दी गई है। जिन गन्ने के खेतों में उक्त संदिग्ध लोगों को देखा गया है वह काफी क्षेत्रफल में फैला हुआ है।
गुरदासपुर में आर्मी की वर्दी में दिखे दो संदिग्ध, सेना मोर्चे पर
7 of 7
वहीं, दूसरी ओर जैसे ही गुरदासपुर के निकटवर्ती गांव पंधेर में संदिग्ध आंतकी होने की सूचना पहुंची तो लोगों में इस बात को लेकर काफी दहशत वाला माहौल देखने को मिला। लोग रोजमर्रा की तुलना जल्दी ही अपनी दुकाने बंद करके घर को चलते दिखे।