स्विमिंग पूल में डूबकर हुई आईएएस अफसर आशीष दहिया की मौत पहेली बनती जा रही है। इस मौत मिस्ट्री पर नया खुलासा हुआ है। ये ऐसा खुलासा है जिसने मामले में सस्पेंस गहरा कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 8
IAS आशीष दहिया को दी गई अंतिम विदाई
स्वीमिंग पूल में डूबकर आईएएस आशीष दहिया की मौत को संदिग्ध बताते हुए उनके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अब आईएएस की ब्लड सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है क्योंकि उसके बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आशीष के शरीर पर न तो चोट का कोई निशान मिला है और न ही शराब पीने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
3 of 8
आशीष दहिया
अब सभी को आईएएस के ब्लड सैंपल रिपोर्ट का इंतजार है ताकि मौत का राज खुल सके। उस रिपोर्ट का इंतजार इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि आशीष का शरीर पूरी तरह से नीला पड़ा हुआ था, जबकि उनका शव ज्यादा देर तक पानी के अंदर भी नहीं रहा। ऐसे में शरीर का नीला पड़ना हर किसी को अचंभे में डाल रहा है। आशीष के परिजन भी ब्लड सैंपल रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट शुक्रवार या शनिवार तक आ सकती है। परिजनों का कहना है कि वे उस रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई करेंगे।
4 of 8
आशीष दहिया
खरखौदा के पास मटिंडू गांव के रहने वाले आईएएस आशीष दहिया का शव सोमवार की रात को दिल्ली में आईएफएस एकेडमी के स्वीमिंग पूल में मिला था। यह माना जा रहा है कि डूबने से उनकी मौत हुई है, जबकि आशीष के परिजनों ने साफ कहा है कि वह नेशनल लेवल के स्वीमर थे। इस तरह 10 फुट गहरे स्वीमिंग पूल में कैसे डूब सकते हैं? इस कारण परिजन उनकी हत्या की आशंका भी जता रहे हैं। आशीष की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से परिजनों को उम्मीद थी कि उससे कुछ पता चल सकेगा, लेकिन उससे भी कुछ साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन
5 of 8
आशीष दहिया
आशीष के पिता नरेंद्र दहिया ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आशीष के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। वहीं यह भी साफ हो गया है कि आशीष ने शराब नहीं पी थी। लेकिन यह बात अभी तक साफ नहीं हुई है कि आशीष का शरीर नीला क्यों पड़ा हुआ था? क्या उसको खाने में कोई जहरीली चीज दी गई थी या कोई इस तरह की चीज पिलाई गई थी।
विज्ञापन
6 of 8
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
अब यह बात ब्लड सैंपल रिपोर्ट से साफ होगी। नरेंद्र दहिया के अनुसार एक या दो दिन में ब्लड सैंपल रिपोर्ट आ सकती है। उस रिपोर्ट में जिस तरह की बात सामने आती है, वह उसी आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
7 of 8
ट्रेनी आईएएस अफसर आशीष दहिया
आशीष के पिता ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर पुलिस की बातचीत घटना के दिन वहां मौजूद साथी आईएएस से हुई है। उन सभी ने साफ कहा है कि किसी ने शराब नहीं पी थी, लेकिन पिता नरेंद्र के जहन में एक ही सवाल बार-बार उठ रहा है कि उनका बेटा जब नेशनल स्तर का स्वीमर था। उसकी डूबने से मौत कैसे हो सकती है।
आशीष 10 दिन पहले ही ट्रेनिंग पूरी करके आए थे और ट्रेनिंग में उनके स्वर्ण पदक जीतने की खुशी में जोरदार स्वागत किया गया था। उनकी मौत से हर कोई शोक में डूबा हुआ है। आशीष के साथ यह हादसा नहीं होता तो वह आज जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में एडीसी की कुर्सी पर बैठे होते और वहां लोगों की समस्याओं को दूर कर रहे होते।