फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में दिखे सेना की वर्दी में 4 संदिग्ध, इलाका सील

Fri, 22 Jan 2016 01:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
फिरोजपुर जिले में देर रात सेना की वर्दी में 4 संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने पर पुलिस और बीएसएफ ने पूरे इलाका सील कर दिया। रेड अलर्ट जारी कर इलाका खंगाला गया। तस्वीरें।
विज्ञापन

फिरोजपुर में दिखे सेना की वर्दी में 4 संदिग्ध, इलाका सील

2 of 5
जिले के सीमावर्ती गांव छांगा राय की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू किया। सूचना मिलते ही फिरोजपुर रेंज के डीआईजी अमर सिंह चहल, एसएसपी हरदयाल सिंह मान, बीएसएफ के अधिकारी गजराज यादव पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। उधर, डीआईजी अमर सिंह चहल का कहना है कि गांव के एक व्यक्ति ने बुधवार रात सेना की वर्दी में चार संदिग्ध व्यक्ति देखे थे। पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी गई है।
विज्ञापन

फिरोजपुर में दिखे सेना की वर्दी में 4 संदिग्ध, इलाका सील

3 of 5
जानकारी के अनुसार गांव छांगा राय के एक व्यक्ति ने गांव के लोगों को बताया कि रात को उसने सेना की वर्दी में चार संदिग्ध व्यक्ति वाटर वर्क्स के पास बैठे हुए देखे थे लेकिन सुबह होने पर उसने देखा कि वहां पर कोई नहीं है। इस बाबत उसने बीएसएफ को सूचित किया लेकिन बीएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि उनके अधिकारी व जवान यहां नहीं आते-जाते हैं। इस पर गांव के लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

फिरोजपुर में दिखे सेना की वर्दी में 4 संदिग्ध, इलाका सील

4 of 5
बताया जा रहा है कि गांव से कुछ ही दूरी पर भारत-पाकिस्तान का बार्डर है। पुलिस और बीएसएफ अधिकारियों न पूरे गांव में नाकाबंदी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया। गांव के आसपास खेतों व जंगल में भी पुलिस व बीएसएफ के जवानों ने तलाशी अभियान चलाया। गांव के एक और व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि रात के समय उसने श्मशानघाट में आग जलाकर कुछ व्यक्तियों को देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजपुर में दिखे सेना की वर्दी में 4 संदिग्ध, इलाका सील

5 of 5
इस पर पुलिस ने पूरे जिले में रेड अलर्ट जारी कर दिया और आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी शुरू कर दी। देर रात को भी पुलिस और बीएसएफ सर्च अभियान जारी रखे थे। गांव में पुलिस और बीएसएफ के जवान तैनात कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि बुधवार रात को गुरदासपुर सेक्टर में भी तीन पाकिस्तानी नागरिकों ने घुसपैठ करने का प्रयास किया, लेकिन बीएसएफ ने एक नागरिक को काबू कर लिया जबकि दो भागने में कामयाब हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें