फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के इस खिलाड़ी के साथ हुई थी ऐसी हरकत, सुसाइड करने की ठान ली थी

Mon, 08 May 2017 09:34 AM IST
amarujala.com- Presented by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 8
सुरेश रैना
हम आपको सुना रहे हैं, इंडियन क्रिकेट टीम के उस स्टार प्लेयर की जिंदगी का एक किस्सा, जिसके कारण उन्होंने सुसाइड करने की ठान ली थी।
विज्ञापन

2 of 8
सुरेश रैना
बात हो रही है, सुरेश रैना की। शनिवार को वे पीजीआई चंडीगढ़ के एडवांस पेडिएट्रिक सेंटर स्थित प्लेवे में पहुंचे। बिना किसी निर्धारित कार्यक्रम के क्रिकेटर सुरेश रैना यहां पहुंच गए और बच्चों के साथ खेलने लगे। उन्होंने एक-एक बच्चे से उनकी तबीयत के बारे में बात की। उनके साथ कैरम व लूडो खेला और जाते वक्त उन्हें गिफ्ट्स दे गए। इन सब में सुरेश का साथ दिया उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी ने।
विज्ञापन

3 of 8
सुरेश रैना
दरअसल सिटी बेस्ड एनजीओ, "नन्हीं जान'' यहां अकसर बच्चों के साथ इवेंट्स आयोजित करती है। इसी में शामिल होने की इच्छा प्रियंका चौधरी ने जताई थी और उन्हें ही यहां बच्चों से मिलना था। पर सुरेश रैना बिन बताए ही उनके साथ आ गए थे। इस मौके पर सुरेश रैना ने जिंदगी का एक ऐसा किस्सा बताया कि सुनकर सभी के होश उड़ गए।

4 of 8
सुरेश रैना
सुरेश रैना ने बताया कि उन्होंने जीवन का लंबा समय हॉस्टल में गुजारा, जहां उनको रोजाना नई-नई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सीनियर्स अमानवीयता की हद तक उन्हें परेशान किया करते थे और इससे तंग आकर उन्होंने आत्महत्या तक करने की ठान ली थी। शुरुआती दिनों में जब वह ट्रेन के फर्श पर न्यूज पेपर बिछाकर सोते हुए मैच खेलने के लिए जाया करते थे।
विज्ञापन

5 of 8
सुरेश रैना
रैना ने बताया कि एक बार एक लड़के ने उनके ऊपर पेशाब कर दिया था। लड़के दूध की डोल्ची में गंदगी वगैराह डाल देते थे हम इसे छन्नी की मदद से साफ किया करते। सर्दियों की कड़कड़ाती रात में भी सुबह तीन बजे दूध की डोल्ची बिखेर देते थे। अगर उनसे लड़ते तो हमें पता था अगर हम उन्हें एक मारेंगे तो पांच और आ जाएंगे। परेशान होकर उन्होंने हॉस्टल छोड़ दिया था।
विज्ञापन

6 of 8
सुरेश रैना
रैना कहते हैं कि हॉस्टल छोड़ने के बाद उन्होंने ​जिंदगी को एक सकारात्मक रुख दिया। रैना की जिंदगी में बदलाव की शुरुआत मुंबई से एयर इंडिया के लिए क्रिकेट खेलने के साथ हुई। उसके बाद पीछे मु    ड़कर नहीं देखा। 2015 में प्रियंका चौधरी से शादी कर ली। प्रियंका एम्सटर्डम के बैंक में आईटी प्रोफेशनल हैं। हाल ही में पिता बना हूं तो ऐसा लगता है मानो बचपन लौट आया हो।
विज्ञापन

7 of 8
सुरेश रैना
प्रियंका बताती हैं कि खाली समय में सुरेश क्या करते हैं। इसपर प्रियंका ने कहा कि सुरेश को सोने का शौक है। वह अपनी बेटी के साथ भी खूब खेलते हैं। ज्यादा क्या कहूं उनके बारे में। वे फन-लविंग और बेहद जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं। वे आज भी बैड की बजाय जमीन पर सोना पसंद करते हैं। हमेशा दूसरों की मदद करने की बात करते हैं और वहीं से मुझे प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन

8 of 8
सुरेश रैना
प्रियंका ने बताया कि बात एनजीओ से जुड़े की नहीं, बात कॉज के साथ जुड़ने की है। इन बच्चों के चेहरे पर हमारी वजह से स्माइल आ जाए तो इससे बड़ी बात और क्या होगी। इस 15 मई को मेरी बेटी ग्रेशिया रैना एक साल की हो रही है। उसके जन्मदिन पर हम एनजीओ, ग्रेशिया रैना स्थापित कर रहे हैं। यह मां और बच्चे की सेहत की दिशा में काम करेगा। जिसमें महिलाओं की प्री-नेटल और पोस्ट नेटल केयर प्रमुख तौर से शामिल होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें